Move to Jagran APP

प्रदेश अध्यक्ष का सपाइयों ने किया स्वागत

संस भरुआ सुमेरपुर समाजवादी बाबा साहब वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष का कस्बे में सपाइयों ने स्वागत

By JagranEdited By: Published: Sat, 27 Nov 2021 05:15 PM (IST)Updated: Sat, 27 Nov 2021 05:15 PM (IST)
प्रदेश अध्यक्ष का सपाइयों ने किया स्वागत

संस, भरुआ सुमेरपुर : समाजवादी बाबा साहब वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष का कस्बे में सपाइयों ने स्वागत किया। जनपद में पहली बार आए समाजवादी बाबा साहब वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर चौधरी का ब्लाक कार्यालय के पास सपा नेता अजय उर्फ कल्लू यादव के व्यापारिक प्रतिष्ठान के बाहर एकत्र सपाइयों ने स्वागत किया। डा. मनोज प्रजापति, संजय प्रजापति, अरविद यादव प्रधान कलौली जार, उदयभान यादव, मान सिंह खंगार, जीवन श्रीवास प्रधान बांकी, जगमोहन यादव, रितेश खरे, फैयाज खान, वसीम सिद्दीकी, सगीर खान, अवधेश साहू, पप्पू यादव, उदय यादव, रमाशंकर यादव, कमल सिंह यादव, विकास गुप्ता, छोटू सिंह आदि तमाम सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। 8 दिसंबर से 49वीं रुद्र महायज्ञ का आयोजन

loksabha election banner

संसू, कुरारा : 49वीं रुद्र महायज्ञ की शुरुआत 8 दिसंबर से कस्बे में होगी। जिसमें विशाल मेला सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। कमेटी के सदस्य बबलू सिंह, अनुज महाराज, सैलानी गुप्ता आदि ने बताया कि इस वर्ष भी विशाल मेले के साथ 49वीं रुद्र महायज्ञ का आयोजन 8 दिसंबर को कलश यात्रा के साथ होना सुनिश्चित हुआ है। जिसमें सुबह यज्ञ के साथ साथ श्रीमद्भागवत कथा, दोपहर व रात में रासलीला का आयोजन किया जाएगा। मेले में छोटे-बड़े झूले, सहित दुकान आदि लगेगी। यज्ञ का आयोजन एक सप्ताह तक होगा।

लोगों को दिलाई भाजपा की सदस्यता

कुरारा: ब्लाक प्रमुख आशीष पालीवाल के नेतृत्व में भाजपा के सदस्यता अभियान में बेरी तिराहा के पास शिविर लगाकर आनलाइन सदस्यता दिलाई गई। इसमें आने जाने वाले लोगों व ग्रामीणों को भाजपा की नीतियों को बताई गई। शाम तक एक सैकड़ा से अधिक लोगों को सदस्यता दिलाई गई। भाजपा पदाधिकारी जिला उपाध्यक्ष रामदास सुदर्शन, दीपक सिंह गौर, सूरज श्रीवास्तव, मंडल अध्यक्ष संजय गुप्ता, आदि मौजूद रहे।

सड़क दुर्घटना में दो घायल, रेफर

संस, मौदहा : मलिकुंआ चौराहा निवासी 50 वर्षीय रमेश शिवहरे बड़े चौराहे पर चाय की दुकान किए हैं। शनिवार की सुबह वह सड़क पार कर अपने ग्राहक को चाय देने जा रहा था। तभी वाहन की टक्कर से वह घायल हो गया। जिसे राहगीरों की मदद से लहूलुहान हालत में सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं कस्बा निवासी 50 वर्षीय इस्लाम भी शुक्रवार रात सड़क दुर्घटना में घायल हो गया। जिसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.