हमीरपुर में पोस्टर प्रतियोगिता में सोनिया प्रथम, संजना द्वितीय
जासं हमीरपुर बाल श्रम देश और दुनिया की गंभीर समस्या है। इसे बिना प्रबल इच्छा शक्ति के समाप्
जासं, हमीरपुर : बाल श्रम देश और दुनिया की गंभीर समस्या है। इसे बिना प्रबल इच्छा शक्ति के समाप्त कर पाना संभव नहीं है। उक्त विचार राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मिशन शक्ति अभियान के द्वितीय चरण में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. स्वामी प्रसाद ने कही।
कहा, बाल श्रम एक जटिल समस्या है। जिसमें श्रम कार्य से जुडे़ बालकों के शारीरिक मानसिक एवं सामाजिक विकास में बाधा पहुंचती है। इसके लिये काफी हद तक निधर्नता एक कारण है। यूनिसेफ की रिपोर्ट के अनुसार भारत में 35 लाख बाल श्रमिक हैं। गोष्ठी को प्राचार्य डॉ. सत्येंद्र सिंह ने भी संबोधित किया। मिशन शक्ति अभियान के तहत पोस्टर प्रतियोगिता हुई। जिसमें छात्रा सोनिया ने प्रथम, संजना निषाद ने द्वितीय तथा गौरी गुप्ता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में डॉ. वन्दना कुमारी, डॉ. कल्पना सिंह, डॉ. ज्ञानमाला सक्सेना, डॉ. विनोद सिंह यादव, डॉ. जय सिंह, डॉ पवन कुमार सहित महाविद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।