सांप के डसने से सपेरे की मौत
संवाद सहयोगी राठ कोतवाली के धनौरी गांव में सांप पकड़ते समय सपेरा को सांप ने डस लिया। व
By JagranEdited By: Published: Mon, 27 Sep 2021 07:41 PM (IST)Updated: Mon, 27 Sep 2021 07:41 PM (IST)
संवाद सहयोगी, राठ : कोतवाली के धनौरी गांव में सांप पकड़ते समय सपेरा को सांप ने डस लिया। वहां मौजूद ग्रामीण इलाज के लिये सीएचसी ले गये। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
महोबकंठ थाने के दादरी घटेरा गांव निवासी मन्नीनाथ ने बताया कि उसका 55 वर्षीय भतीजा भगवानदास पुत्र काशीनाथ सपेरा था। वह 15 वर्षो से सांप पकड़ने का काम कर रहा था। बताया कि बीते 15 दिन पहले वह घर से निकला था। मंगलवार की सुबह वह धनौरी गांव में था। तभी गांव के एक व्यक्ति के घर में सांप निकल पड़ा तो ग्राम प्रधान ने उसके भतीजे को सूचना दी। बताया कि सांप पकड़ते समय उसे सांप ने दाहिने हाथ में काट लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। बताया कि वह शराब पीने का आदि था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें