17 मिनट में सात लोगों केसामने लिए सात फेरे
17 मिनट में हुई सात फेरों की शादी मौजूद रहे 7 लोग
जागरण संवाददाता, हमीरपुर : राठ के लुधियातपुरा मोहल्ले में बीते दिन एक अनोखी शादी हुई। जिसमें सात बाराती पहुंचे। यह शादी 17 मिनट में संपन्न हो गई। दूल्हा दुल्हन ने सात फेरे लेकर एक दूसरे का दामन थाम लिया। वहीं जयमाल आदि कार्यक्रम संपन्न होने के बाद दूल्हा व दुल्हन ने एक दूसरे को बाबा रामपाल की लिखी एक पुस्तक भी भेंट की।
लाक डाउन में कई शादियां तो संपन्न हुई। लेकिन एक ऐसी भी शादी जनपद के राठ कस्बे में हुई। जिसमें दहेज के नाम पर सिर्फ एक पुस्तक भेंट की गई। दूल्हे करन सिंह ने बताया कि वह बाबा रामपाल का भक्त है। उन्ही के कहने पर उसने शादी की है। उनका कहना था कि शादी दहेजमुक्त होना चाहिए। इसलिए उसने किसी भी प्रकार का दहेज नही लिया और दहेज के नाम पर बाबा रामपाल की लिखी सिर्फ एक पुस्तक ही स्वीकार की है। उसकी शादी राठ के लुधियातपुरा निवासी श्रद्धा के साथ तय हुई थी। लॉकडाउन के बीच यह शादी सोमवार को हुई। जिसमें दोनो पक्षों के कुल सात लोग मौजूद रहे। सात फेरों की यह शादी सिर्फ 17 मिनट में ही संपन्न हो गई और दूल्हा अपनी दुल्हन को लेकर चला गया।