रोडवेज बस स्टैंड के हालात बदहाल, यात्री परेशान
जागरण संवाददाता, हमीरपुर : जिला मुख्यालय में स्थित रोडवेज बस स्टैंड के हालत बदहाल है। यहा
जागरण संवाददाता, हमीरपुर : जिला मुख्यालय में स्थित रोडवेज बस स्टैंड के हालत बदहाल है। यहां पर आने जाने वाले यात्रियों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यात्रियों को सही से बसों के बारे में जानकारी नहीं हो पाती है। इसके अलावा उनके बैठने के लिए भी उचित इंतजाम नहीं है। वहीं बस स्टैंड परिसर में गंदगी का अंबार लगा रहता है।
रोडवेज बस स्टैंड की हालत जर्जर है। जहां पर यात्रियों के बैठने की लिए प्रतीक्षालय बना हुआ है। वहां सफाई नहीं होती है। इसके अलावा जिस छत के नीचे यात्री बैठते हैं वहां रखी पानी की टंकी के जलभराव होने के कारण प्रतिदिन पानी टपकता रहता है। इतना ही नहीं छत से पानी टपकने के कारण रोडवेज विभाग के कंप्यूटर कक्ष व एक अन्य कक्ष में भी काम प्रभावित होता है। इसकी छत भी जर्जर हो चुकी है। प्रतीक्षालय में यात्रियों को कोई सुविधाएं नहीं हैं। पेयजल के लिए भी कोई ठोस इंतजाम नहीं है। वाटर कूलर भी खराब पड़ा हुआ है। बीते दिनों आए रोडवेज परिसर का निरीक्षण करने आए परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव ¨सह ने भी यहां के प्रभारी एआरएम को गंदगी व बस स्टैंड में फैली अव्यवस्थाओं को लेकर फटकार लगाई थी। जर्जर छत के निर्माण के लिए भी कहा था। मगर हालत अभी भी जस की तस है। इस संबंध में प्रभारी एआरएम हरनारायण दुबे ने बताया कि समय समय पर साफ सफाई होती है। छत से पानी टपकने की समस्या को भी जल्द सुधारा जाएगा।
हमीरपुर डिपो को मिला नया स्टेशन मास्टर
बीते कई माह से खाली पड़े रोडवेज डिपो के स्टेशन मास्टर के पद में नियुक्ति हो गई है। विकास नगर डिपो के रावतपुर बस स्टेशन में केंद्र प्रभारी के रूप में कार्यरत रहीं लता देवी को हमीरपुर रोडवेज डिपो में स्टेशन मास्टर का पद मिला है। जिन्होंने बुधवार को आकर डिपो में अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है। करीब एक वर्ष से यह पद खाली पड़ा था। जिससे कारण यहां पर प्रभारी के रूप में कुछ लोगों को चार्ज दिया गया। अब इस पद पर लता देवी को नियुक्त किया गया है।