पुजारी हत्याकांड में एक और आरोपित गिरफ्तार, दो फरार
संसू मुस्करा पुजारी हत्याकांड में पुलिस ने एक और आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में
संसू, मुस्करा : पुजारी हत्याकांड में पुलिस ने एक और आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में दो आरोपित जेल जा चुके हैं। वहीं, दो फरार चल रहे हैं। पुलिस का दावा है कि दोनों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।
ग्राम बसवारी के मौदहा तिराहे पर 22 अक्टूबर की शाम को वृद्ध पुजारी रतीराम यादव उर्फ रविद्र स्वरूप महाराज इलाज करवाने के लिए बाइक से जा रहे थे। तभी गांव के ही कुछ लोगों से बाइक में ट्रैक्टर की टक्कर लगने से विवाद हो गया था। इस पर आरोपितों ने पुजारी को बुरी तरह पीट दिया। कानपुर में इलाज के दौरान पुजारी की मौत हो गई। भाई रामबरन यादव की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया। इसमें एक आरोपित रोहित को पुलिस ने 24 अक्टूबर को पकड़ लिया था। जबकि दूसरा आरोपित 25 को गिरफ्तार कर लिया गया। अभी भी दो आरोपित दीपक व कल्लू पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। एसओ बांके बिहारी सिंह ने बताया कि शीघ्र ही दोनों आरोपितों को गिरफ्तार किया जाएगा।