आश्रम की जमीन पर हो रहा कब्जा, सीएम से शिकायत
संस भरुआ सुमेरपुर कस्बे में पिछले 80 वर्षों से पट्टे की जमीन पर शांति देव आश्रम संचालित है।
संस, भरुआ सुमेरपुर : कस्बे में पिछले 80 वर्षों से पट्टे की जमीन पर शांति देव आश्रम संचालित है। इस आश्रम में शिव मंदिर आदि बने हुए हैं। कस्बे का एक भूमाफिया आश्रम की खाली पड़ी जमीन पर आश्रम के महंत को डरा धमकाकर जबरिया कब्जा करने में जुटा हुआ है।
आश्रम के महंत सद्गुरुशरण ने बताया कि भूमाफिया जबरिया आश्रम की जमीन पर कब्जा कर रहा है। मना करने पर परिवार सहित जान से मार देने की धमकी दे रहा है। महंत ने बताया कि आश्रम में कब्जे की शिकायत मुख्यमंत्री शिकायत पोर्टल के अलावा जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक से की है। लेकिन किसी ने समस्या पर गौर नहीं किया है। महंत ने बताया कि मामले की शिकायत थाने में भी की है। लेकिन सुनवाई नहीं हुई। प्रशासन के इस रवैए से आहत होकर महंत ने आमरण अनशन की चेतावनी दी है।