बजबजाती नालियों से निजामीपुरा के बाशिंदे परेशान
जागरण आपके द्वार वार्ड नंबर - 09 मोहल्ला - निजामीपुरा आबादी - 4000 मतदाता - 1280 सफाई कर्मी
जागरण आपके द्वार
वार्ड नंबर - 09
मोहल्ला - निजामीपुरा
आबादी - 4000
मतदाता - 1280
सफाई कर्मी - 03
हैंडपंप - 20, खराब - 18
स्ट्रीट लाइट - 100
संवाद सहयोगी, मौदहा : चार आबादी वाले वार्ड नंबर नौ निजामीपुरा के बाशिंदे परेशान है, फैली गंदगी से लोगों पर बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है। अधिकारियों से कई बार गदंगी क े निस्तारण की गुहार लगाई पर नतीजा सिफर रहा। इसके साथ ही वार्ड में पेयजल की गंभीर समस्या है। वार्ड में बनी कांशीराम कालोनी वासियों के लिए बनी पानी की टंकी महज शोपीस साबित हो रही है। इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। इतना ही नहीं कांशीराम कॉलोनी में लोग अतिक्रमण किए हैं। खाली पड़ी कॉलोनियों का ताला तोड़ लोगों ने कब्जा जमा लिया है।
वार्ड स्थित कांशीराम कालोनी में चारो तरफ गंदगी का अंबार लगा हुआ है। सीवर टैंक पूरी तरह से भरने से नालियों में बह रहे है। जिससे उठने वाली बदबू से लोगों का जीना मुश्किल हो रहा है। साथ ही संक्रामक बीमारियों के फैलने का अंदेशा बना रहता है।
- मकसूद उर्फ लाला मास्टर वार्ड में पेयजल व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है। ज्यादातर हैंडपंप खराब है जिससे लोगों को पीने के लिए पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। नगर पालिका द्वारा कालोनी से खराब वाटर फ्रीजर ठीक कराने को ले जाया गया था। जिसे अब तक नहीं लगवाया गया। - छिद्दू मेजर कांशीराम कालोनी में उसके घर के सामने बना सीवर टैंक पूरी तरह भर गया है और गंदगी खुले में बहती है। जिसके कारण वह घर के बाहर बैठ नहीं सकती। कई बार कहने के बाद भी सीवर टैंकों की सफाई नहीं हुई। - नरगिस बानों वार्ड की मस्जिद के सामने लगा समरसेबिल काफी समय से खराब है। जिससे पानी की गंभीर समस्या बनी है। आठ साल पहले बनी पानी की टंकी से आज तक पानी की सप्लाई नहीं हुई जो महज सफेद हाथी साबित हो रही है। - गुलाम मोहम्मद कांशीराम कॉलोनी में कुल 384 कॉलोनियां हैं जिनमें करीब 35 कॉलोनियां खाली हैं। जिनमें लोगों ने कब्जा कर रखा है। जबकि आंवटित कालोनियों में करीब 50 प्रतिशत कॉलोनियों को लोग किराए पर उठाए हैं। वार्ड के ज्यादातर हैंडपंप खराब हैं साथ ही कालोनी में बनी पानी की टंकी से आज तक पानी सप्लाई नहीं हुई। कई बार अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिए लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
- रेशमा बानो, सभासद