उत्तम नस्ल के पशुओं के पालन से बढ़ेगा दुग्ध उत्पादन
संवाद सूत्र कुरारा कृषि विज्ञान केंद्र कुरारा के तकनीकी सूचना तंत्र के सभागार में विश्व द
संवाद सूत्र, कुरारा : कृषि विज्ञान केंद्र कुरारा के तकनीकी सूचना तंत्र के सभागार में विश्व दुग्ध दिवस के अवसर पर ऑनलाइन कार्यशाला हुई। केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एव केंद्र अध्य्क्ष डॉ मोहमद मुस्तफा ने कृषि विज्ञान केंद्र में स्थापित दुग्धशाला इकाई, पशुपालन इकाई, चारागाह से सम्बंधित विषयों पर चर्चा हुई। किसानों से आह्वान किया गया कि केंद्र की तकनीक अपना कर अपना सपना साकार कर सकते हैं। कृषि वैज्ञानिक डॉ एसपी सोनकर ने कहा कि दुग्ध में कैल्शियम पाया जाता है। जो मानव शरीर की हड्डियों को मजबूत करता है। हृदय को स्वस्थ रहने के साथ बूस्ट इम्युनिटी में सहायक है। डॉ. एसपीएस सोमवंशी ने बताया कि किसान उत्तम नसल के पशुओं का पालन करें तो दुग्ध उत्पादन में बढ़ोतरी होगी। आय भी बढ़ेगी। उन्होंने गाय, भैंस, बकरी, भेड़ आदि की नस्ल के बारे मे विस्तृत जानकारी दी। डॉ. शालिनी, डॉ. चंचल सिंह, डॉ. प्रशांत, डॉ. फूल कुमारी ने अपने विचार रखे। प्रगतिशील किसान महेंद्र सिंह, अवदेश कुमार शुक्ल मौजूद रहे।