Move to Jagran APP

मानसिक रूप से बीमार महिला ने यमुना पुल से लगाई छलांग

जागरण संवाददाता, हमीरपुर : थानाक्षेत्र सजेती के ग्राम पड़री निवासी मानसिक रूप से बीमार चल रह

By JagranEdited By: Published: Sat, 05 Jan 2019 11:14 PM (IST)Updated: Sat, 05 Jan 2019 11:14 PM (IST)
मानसिक रूप से बीमार महिला ने यमुना पुल से लगाई छलांग

जागरण संवाददाता, हमीरपुर : थानाक्षेत्र सजेती के ग्राम पड़री निवासी मानसिक रूप से बीमार चल रही महिला से शनिवार की दोपहर यमुना पुल से छलांग लगा दी। महिला को कूदते देख लोगों के होश उड़ गए। वहीं यमुना नदी के किनारे शव का अंतिम संस्कार कर रहे लोगों ने नदी में कूदी महिला को बचाया और बाहर निकाला। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस की महिला दारोगा संगीता यादव के द्वारा उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

loksabha election banner

थानाक्षेत्र सजेती के पड़री गांव निवासी सुनीता संखवार (50) पत्नी रोपेलाल ने शनिवार की दोपहर यमुना पुल आकर नदी में छलांग लगा दी। महिला को कूदते देख लोग दंग रह गए। वहीं यमुना नदी के किनारे कुछ लोग अंतिम संस्कार कर रहे थे। जिन्होंने महिला को नदी से निकालकर उसकी जान बचाई। वहीं घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस की दारोगा संगीता यादव ने गंभीर हालत में महिला को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं घटना की जानकारी परिजनों को भी हुई। जिस पर जिला अस्पताल पहुंचे सुनीता के पुत्र अन्नू ने बताया कि उसकी मां की तबीयत खराब रहती है और वह मानसिक रूप से भी परेशान रहती हैं। कई बार उसको दौरे भी आ चुके हैं। आज भी वह शौच के बहाने घर से आ गई थी और नदी में छलांग लगा दी। फिलहाल में महिला की हालत में सुधार है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.