Move to Jagran APP

भाजपा महिला मोर्चा की मंडल कार्यसमिति की बैठक संपन्न

संस भरुआ सुमेरपुर भाजपा महिला मोर्चा की मंडल कार्यसमिति की बैठक टाउन हाल में संपन्न हु

By JagranEdited By: Published: Sun, 17 Oct 2021 07:12 PM (IST)Updated: Sun, 17 Oct 2021 07:12 PM (IST)
भाजपा महिला मोर्चा की मंडल कार्यसमिति की बैठक संपन्न
भाजपा महिला मोर्चा की मंडल कार्यसमिति की बैठक संपन्न

संस, भरुआ सुमेरपुर : भाजपा महिला मोर्चा की मंडल कार्यसमिति की बैठक टाउन हाल में संपन्न हुई। पदाधिकारियों की घोषणा करने के साथ ही केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुए विधानसभा चुनाव में प्रचार प्रसार की रणनीति बनाई गई।

loksabha election banner

टाउनहाल में महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष गीता वर्मा की अध्यक्षता में मंडल कार्यसमिति की बैठक संपन्न हुई। मुख्य अतिथि के रुप में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शकुंतला निषाद, क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य मीना यादव, जिलाध्यक्ष डा. आराधना राजपूत, जिला महामंत्री नीतू भटनागर मौजूद रही। कार्यकारिणी की घोषणा की गई। जिसमें सुधा सिंह को उपाध्यक्ष, ऊषा सिंह को महामंत्री, उमा साहू को कोषाध्यक्ष तथा सुनीता वर्मा, आशा सविता, कविता धुरिया को मंत्री, दीक्षा वर्मा को मीडिया प्रभारी बनाया गया। इसके अलावा सोनिया सोनी, उर्मिला सिंह, अनीता सोनकर, दया सिंह को कार्यकारिणी का सदस्य मनोनीत किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.