केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की दी जानकारी
संस राठ/कुरारा बीरा गांव में युवा कल्याण सम्मलेन का आयोजन हुआ। जिसके मुख्य अतिथि भाजपा
संस, राठ/कुरारा : बीरा गांव में युवा कल्याण सम्मलेन का आयोजन हुआ। जिसके मुख्य अतिथि भाजपा के जिला उपाध्यक्ष देवी सिंह तोमर रहे। कार्यक्रम संयोजक भाजपा युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष राजीव आर्य ने कहा कि भाजपा सरकार के 4 साल पूरे होने पर चार साल बेमिसाल कार्यक्रम रखा गया। जिसे युवा कल्याण सम्मेलन में केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। मुख्य अतिथि देवी तोमर ने कहा कि पार्टी सबका साथ सबका विकास के नारे के साथ आगे बढ़ रही है। महेंद्र राजपूत, विपिन बिहारी, आरइएस के जेई संजय, अंकुर देशपाल, सुयश भानु शिवहरे, नीरज द्विवेदी एवं गांव वाले मौजूद रहे। इसी प्रकार कुरारा विकासखंड क्षेत्र के झलोखर गांव में युवा सम्मेलन का आयोजन विकास विभाग द्वारा कराया गया। वहीं इस अवसर पर सदर विधायक युवराज सिंह ने संबोधित किया। गांव निवासी अखिलेश सिंह गौर ने भुनेश्वरी मंदिर को पर्यटक स्थल के रूप में विकास करने की मांग रखी है। उन्होंने नमामि गंगे परियोजना से वर्ष 2022 तक हर घर में नल से पानी की आपूर्ति कराये जाने की बात कही। इस अवसर पर बीरेंद्र ब्रह्मा सिंह, सचिव कौशिक मनीष, शिवनरेश, सुभाष पांडे, कालका प्रसाद, पंकज सिंह, मयंक त्रिपाठी, दीनू साहू, शीलू श्रीवास, आकाश सिंह, अभिषेक द्विवेदी, पंकज द्विवेदी आदि मौजूद रहे।