पति ने पत्नी को पीटा, दी तहरीर
राठ उरई निवासी मुन्ना शाह ने बताया कि उसने पुत्री सोनम उर्फ मोना का निकाह पठानपुरा मो
राठ : उरई निवासी मुन्ना शाह ने बताया कि उसने पुत्री सोनम उर्फ मोना का निकाह पठानपुरा मोहल्ला निवासी सलमान के साथ जुलाई 2020 में किया था। शादी में उसने हैसियत अनुसार दान दहेज दिया था। बताया कि निकाह के बाद से ही उसकी पुत्री को दामाद सलमान आए दिन मारता पीटता करता है। जिसे कई बार पंचायत बैठक कर समझाया गया। लेकिन वह नहीं माना। बताया कि उसके दामाद ने शुक्रवार को उसकी पुत्री के साथ बेरहमी से पिटाई कर दी। जिससे वह घायल हो गई। महिला के पिता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संस मार्ग दुर्घटना में दो घायल
राठ: कोतवाली के बड़ा गांव निवासी 50 वर्षीय श्यामलाल पुत्र लटोरा किसी काम के लिए इंदरपुरा गांव गया था। वहां से वापस लौटने के दौरान रास्ते में औंता पुलिया के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया। वहीं कोतवाली के बरदा गांव निवासी 15 वर्षीय नरेंद्र पुत्र घनश्याम मार्ग दुर्घटना में घायल हो गया। वहीं कोतवाली के बहरपुर गांव निवासी 50 वर्षीय रामसिंह पुत्र बृजभान सीढि़यों से फिसलकर घायल हो गया। परिजन इलाज के लिए सीएचसी ले गए। जहां चिकित्सक ने उसे मेडिकल कालेज उरई रेफर कर दिया। संस