अस्पताल कर्मियों पर सुविधा शुल्क लेने का आरोप
संवाद सहयोगी, राठ : सरकारी अस्पताल में सुविधा शुल्क लेने की घटनाएं रुकने का नाम नही ले र
संवाद सहयोगी, राठ : सरकारी अस्पताल में सुविधा शुल्क लेने की घटनाएं रुकने का नाम नही ले रही है। अलग अलग दो गांवों की महिलाओं ने आपरेशन में अस्पताल कर्मी द्वारा दबाव बनाकर रुपए की मांग करने का आरोप लगाया है। साथ ही रुपए न देने पर रेफर की धमकी देने की बात कही है।
सरकारी अस्पताल में अव्यवस्थाओं का बोलबाला है। वहीं सुविधाओं के नाम पर मरीजों से रुपए की मांग की जाती है। ऐसे कर्मचारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई न होने से उनके हौसले बुलंद है। सरीला सरकारी अस्पताल से रेफर होकर आई बेंदा गांव निवासी रानी पत्नी नरेश यादव ने आरोप लगाते हुए बताया कि वह शुक्रवार शाम को प्रसव पीड़ा होने पर सरकारी अस्पताल में भर्ती हुई थी। जहां पर अस्पताल कर्मचारियों द्वारा सीजेरियन आपरेशन की बात कही गई। यह भी कहा गया कि रुपए नहीं दिए तो प्रसूता को रेफर करना होगा। मजबूरी में प्रसूता के परिजनों को मोटी रकम अदा करनी पड़ी। इसी प्रकार क्षेत्र के परा गांव निवासी संध्या पत्नी राजवीर अहिरवार ने बताया कि उसके परिजनों ने उसे 15 सितंबर को एडमिट कराया था। उससे भी कर्मचारियों ने सीजेरियन आपरेशन के नाम पर सुविधा शुल्क वसूला। प्रसूता ने आरोप लगाया कि सुविधा शुल्क दिया तब आपरेशन हुआ वरना रेफर का पर्चा थमा दिया जाता। अस्पताल में सुविधा शुल्क की मांग रुकने का नाम नहीं ले रही है। जिस कारण मरीजों को भारी परेशानियां उठानी पड़ रही है। चिकित्सा प्रभारी डा.आरडी वर्मा ने बताया कि हमारे पास ऐसी कोई शिकायत नहीं आई। जांच कराएंगे सही पाए जाने पर कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।