हमीरपुर में महिला कल्याण के लिए लागू सरकारी योजनाएं बताईं
संवाद सूत्र कुरारा नगर पंचायत सभागार में मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया।
संवाद सूत्र, कुरारा : नगर पंचायत सभागार में मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया। वहीं, सीएम सुमंगला योजना की जानकारी दी गई। महिला कल्याण अधिकारी पुष्पा देवी ने महिलाओं व छात्राओं को नारी सशक्तीकरण के बारे में बताया।
उधर, भरुआ सुमेरपुर में वाणिज्य कर विभाग ने नगर पंचायत के टाउन हाल में गोष्ठी हुई। यहां वाणिज्य कर विभाग के डिप्टी कमिश्नर जय सेन ने कहा, महिलाओं के कल्याण के लिए सरकार ने कई योजनाएं लागू कर रखी हैं। सहायक डिप्टी कमिश्नर रामनरेश ने सरकार की तमाम योजनाओं के बारे में अवगत कराकर लाभ लेने का आह्वान किया। इसके साथ ही महिलाओं को योजनाओं को बारे में बताया। ताकि महिलाएं समय रहते इनका लाभ उठा सके। अधिकारियों ने कहा, इन योजनाओं के बारे में अन्य लोगों को भी जानकारियां दें, जिससे उन्हें भी लाभ मिल सके। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर बांटा खाद्यान्न
शासन की ओर से इस माह से पुष्टाहार के स्थान पर खाद्यान्न वितरित करने का नियम लागू कर दिया गया है। इसी क्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के ने मोहल्ले के सभासदों के हाथों से खाद्यान्न वितरित कराकर शुरूआत की।
मुख्यालय के गौरा देवी नई बस्ती मोहल्ला में संचालित होने वाले आंगनबाड़ी केंद्र की कार्यकर्ता संगीता दीक्षित ने सभासद प्रतिनिधि राजेश सिंह के हाथों से खाद्यान्न वितरित कराते हुए शुरूआत की। उन्होंने कहा, गर्भवती महिलाओं को सर्दी से बचाव के तौर तरीके भी बताए और कहा, शरीर स्वस्थ रखने के लिए वह हरी पत्तेदार सब्जी का सेवन करें। इस मौके पर उन्होंने पचास से अधिक परिवारों को खाद्यान्न बांटा।