सड़क दुर्घटनाओं में चार घायल, दो रेफर
संस मौदहा मकरांव गांव निवासी दीना प्रसाद बुधवार रात मौदहा से गांव जा रहे थे।
By JagranEdited By: Published: Thu, 14 Jan 2021 07:27 PM (IST)Updated: Thu, 14 Jan 2021 07:27 PM (IST)
संस, मौदहा : मकरांव गांव निवासी दीना प्रसाद बुधवार रात मौदहा से गांव जा रहे थे। तभी किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। सीएचसी में इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मसगांव निवासी देवकरण बुधवार रात खेत की तरफ जा रहे थे। तभी बाइक का संतुलन बिगड़ जाने से वह गिर पड़ा। कस्बा निवासी ब्रजमोहन सिंह, भतीजे रोहित के साथ बुधवार की रात बाजार की तरफ जा रहे थे। तभी बाइक ने टक्कर मार दी। इससे वह दोनों घायल हो गए हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें