Move to Jagran APP

जिले में पहली बार कांग्रेस ने महिला कार्यकर्ता को बनाया जिलाध्यक्ष

ली बार कांग्रेस ने महिला कार्यकर्ता को बनाया

By JagranEdited By: Published: Tue, 15 Oct 2019 11:21 PM (IST)Updated: Wed, 16 Oct 2019 06:04 AM (IST)
जिले में पहली बार कांग्रेस ने महिला कार्यकर्ता को बनाया जिलाध्यक्ष
जिले में पहली बार कांग्रेस ने महिला कार्यकर्ता को बनाया जिलाध्यक्ष

जागरण संवाददाता, हमीरपुर : जिले में पहली बार कांग्रेस ने महिला कार्यकर्ता नीलम निषाद को जिलाध्यक्ष बनाया है। जहां कांग्रेसी इससे निषाद बिरादरी का पार्टी की ओर लगाव बढ़ने की बात कह रहे है। वहीं नए जिलाध्यक्ष को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश दिखाई नहीं दिया। सारा दिन पार्टी कार्यालय में ताला लटकता रहा।

loksabha election banner

कांग्रेस द्वारा जिला कार्यकारिणी भंग किए जाने के बाद नीलम निषाद, हिमांशु सैनी, संजयवीर लोधी व लक्ष्मीकांत त्रिपाठी सहित आधा दर्जन कांग्रेसी जिलाध्यक्ष पद की दावेदारी कर रहे थे। लेकिन पार्टी नेतृत्व ने पहली बार महिला को जिले में पार्टी की कमान सौपते हुए नीलम निषाद को जिलाध्यक्ष बनाया है। राजनीतिज्ञों की माने तो कांग्रेस ने भाजपा की केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति व नगर पालिका अध्यक्ष कुलदीप निषाद की बिरादरी में बढ़ती पकड़ को कम करने के लिए नीलम को चुना है। नीलम को जिलाध्यक्ष बनाए जाने के बाद कांग्रेसियों में उत्साह दिखाई नहीं दिया। यहां तक कि किसी ने भी कार्यालय खोलने की जहमत नहीं उठाई। हालांकि निषाद का कहना है कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है, उसे वह कर्तव्य निष्ठा के साथ पूरा करेंगी। वहीं पार्टी के पूर्व जिला प्रवक्ता लक्ष्मीकांत त्रिपाठी ने पार्टी के इस फैसले की सराहना करते हुए इसे पार्टी हित में बताया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.