खाद्य सुरक्षा टीम ने दूधियों पर कसी नकेल, पांच नमूने भरे
खाद्य सुरक्षा टीम ने दूधियों पर कसी नकेल भरे 5 नमूनेखाद्य सुरक्षा टीम ने दूधियों पर कसी नकेल भरे 5 नमूनेखाद्य सुरक्षा टीम ने दूधियों पर कसी नकेल भरे 5 नमूनेखाद्य सुरक्षा टीम ने दूधियों पर कसी नकेल
जागरण संवाददाता, हमीरपुर : खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम के द्वारा गुरुवार को मुख्यालय व राठ कस्बे में दूधियों के खिलाफ सघन चेकिग अभियान चलाया गया। जिसमें कुल पांच दूधियों के दूध के नमूने लिए गए। साथ ही अवगत कराया गया कि यह अभियान आगामी 31 दिसंबर तक चलता रहेगा। किसी भी प्रकार कोई मिलावटी खाद्य पदार्थ बेचते हुए पाया जाएगा तो कार्रवाई की जाएगी।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनोज कुमार जायसवाल की अगुवाई में गुरुवार की दोपहर मुख्यालय के चौरा देवी, रानी लक्ष्मीबाई व बस स्टाप में सघन चेकिग अभियान चलाया गया। जिसमें चौरा देवी के पास से दूधिया विनोद परिहार, फूलचंद्र के दूध का नमूना लिया गया। इसी तरह से रानी लक्ष्मीबाई पार्क के पास बल सिंह तथा रामअवतार यादव दूधिए के दूध का नमूना खाद्य टीम के द्वारा संग्रहीत किया गया। वहीं कस्बा राठ में दूधिया राम अतार के दूध का नमूना संग्रहीत किया गया है। इस चेकिग अभियान में खाद्य सुरक्षा अधिकारी भैयालाल प्रजापति, ओमकार कुशवाहा व राठ में आरके निरंजन मौजूद रहे।