किसानों ने प्रवेश द्वार पर कुलपति का किया स्वागत
संवाद सूत्र कुरारा बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के नए कुलपति
By JagranEdited By: Published: Wed, 03 Nov 2021 07:27 PM (IST)Updated: Wed, 03 Nov 2021 07:27 PM (IST)
संवाद सूत्र, कुरारा : बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के नए कुलपति का विकास खंड क्षेत्र के किसानों ने बुंदेलखंड के प्रवेश द्वार पर माल्यार्पण कर स्वागत किया।
बांदा कृषि एवं प्रोद्योगिकी कृषि विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति डा. नरेंद्र प्रताप सिंह का स्वागत प्रगतिशील किसान व स्वयंसेवक संघ के गोपालदास पालीवाल के नेतृत्व में क्षेत्र के किसानों ने स्वागत किया। इसके पूर्व यह दलहन अनुसंधान केंद्र में निदेशक पद पर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय को भारत के 10 कृषि विश्वविद्यालय के सापेक्ष ऊंचाइयों तक ले जाया जाएगा। उन्होंने किसानों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विवेक पालीवाल, किसान संघ के सतीश पालीवाल, राजू पांडे, सुनील पाठक, पंकज राजावत मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें