Move to Jagran APP

गोरखपुर नगर निगम में छह पद और छह नामांकन, सभी निर्विरोध

नगर निगम कार्यकारिणी चुनाव में सपा ने अपने तीन पार्षदों को प्रत्याशी बनाया था। इसमें जियाउल इस्लाम मतीनउद्दीन और अभिषेक मौर्य शामिल किए गए थे। आखिरी समय में समाजवादी पार्टी ने अभिषेक मौर्य की दावेदारी वापस ले ली।

By Satish chand shuklaEdited By: Published: Wed, 20 Jan 2021 03:31 PM (IST)Updated: Wed, 20 Jan 2021 03:31 PM (IST)
गोरखपुर नगर निगम में छह पद और छह नामांकन, सभी निर्विरोध
नगर निगम सभागार में नगर निगम बोर्ड की बैठक में चुने गए कार्यकारणी के सदस्य।

गोरखपुर, जेएनएन। आखिरी समय में सपा के एक पार्षद के पीछे हट जाने के बाद नगर निगम कार्यकारिणी का चुनाव निर्विरोध हो गया। छह पदों के लिए छह पार्षदों ने नामांकन किया। इनमें भाजपा के तीन, सपा के दो और एक निर्दल पार्षद शामिल हैं। अब सबकी निगाह उपसभापति पर है। यह तय है कि उपसभापति भाजपा का होगा।

loksabha election banner

मंगलवार सुबह 11 बजे नगर निगम सदन हाल में बोर्ड की बैठक शुरू हुई। महापौर की अनुमति से कार्यकारिणी के खाली हुए छह पदों पर निर्वाचन की प्रक्रिया शुरू हुई। भाजपा के जनप्रिय विहार वार्ड के पार्षद ऋषि मोहन वर्मा, लोहियानगर के पार्षद राजेंद्र तिवारी और महुई सुघरपुर के पार्षद चंद्रप्रकाश सिंह उर्फ गोली सिंह ने नामांकन किया। मुफ्तीपुर वार्ड के सपा पार्षद जियाउल इस्लाम, कल्याणपुर के पार्षद मतीनउद्दीन, निर्दल पार्षद के रूप में शिवपुर सहबाजगंज वार्ड के मो. अफरोज उर्फ गब्बर ने नामांकन किया।

मैनेज हुआ पद तो सपा ने बैठा दिया अपना प्रत्याशी

नगर निगम कार्यकारिणी चुनाव में सपा ने अपने तीन पार्षदों को प्रत्याशी बनाया था। इसमें जियाउल इस्लाम, मतीनउद्दीन और अभिषेक मौर्य शामिल किए गए थे। आखिरी समय में सपा ने अभिषेक मौर्य की दावेदारी वापस ले ली। इससे पहले भी एक बार अभिषेक मौर्य को कार्यकारिणी में भेजने की तैयारी हुई थी लेकिन आखिरी समय में उनका नाम कट गया था।

इन्होंने लिया था पर्चा

जियाउल इस्लाम, मो. मतीनउद्दीन, ऋषि मोहन वर्मा, चंद्रप्रकाश सिंह उर्फ गोली सिंह, राजेंद्र तिवारी, सबी कुमार, मो. अफरोज उर्फ गब्बर, शहाब अंसारी, अमरनाथ यादव, अभिमन्यु मौर्य, राजेश तिवारी ने पर्चा लिया था। निर्विरोध निर्वाचन पर महापौर सीताराम जायसवाल ने खुशी जताई है। कहा कि सभी पार्षदों ने एक मिसाल कायम की है। कहा कि पार्षद शांतिपूर्ण ढंग से सदन की गरिमा का ध्यान रखते हुए अपने वार्ड के विकास का प्रस्ताव रखें। किसी के साथ भेद-भाव नहीं किया जाएगा। चुनाव के बाद महापौर कक्ष में भाजपा के महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, महानगर महामंत्री देवेश श्रीवास्तव, महामंत्री/मनोनीत पार्षद ओम प्रकाश शर्मा, महानगर उपाध्यक्ष अ'युतानंद शाही, शाशिकांत सिंह, पूर्व पार्षद रविंद्र प्रताप सिंह, मनोनीत पार्षद मदनलाल अग्रहरि, रणंजय सिंह जुगनू आदि ने कार्यकारिणी सदस्यों का माला पहनाकर स्वागत किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.