नौपता में गिरा पांच डिग्री पारा, लोगों को मिली राहत
पांच डिग्री गिरा पारा लोगों को मिली कुछ राहतपांच डिग्री गिरा पारा लोगों को मिली कुछ राहतपांच डिग्री गिरा पारा
जागरण संवाददाता, हमीरपुर : नौतपा में जहां लोग प्रचंड गर्मी से परेशान थे, वहीं शुक्रवार को तापमान लुढ़ककर 39 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। इससे लोगों को काफी राहत मिली, लेकिन दोपहर को हीट वेव ने लोगों को परेशान कर दिया। शाम होते ही मौसम में कुछ नमी हो गई।
गुरुवार को जिले का अधिकतम तापमान 44 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। लू के थपेड़ों के साथ साथ लोगों को धूप का भी सामना करना पड़ा था, लेकिन शुक्रवार को अचानक से पारे में गिरावट आई और लोगों ने राहत महसूस की। शुक्रवार को तापमान में गिरावट आई और घटकर यह तापमान 39 डिग्री सेंटीग्रेड में पहुंच गया। शाम को लोग घरों से बाहर घूमने के लिए निकले। कुछ लोगों ने मुख्यालय के अटल परिपथ जाकर भी ठंडी हवाओं का मजा लिया। पूरे कुछ गर्म हवाओं की अपेक्षा कुछ ठंडी हवा चलीं। इससे लोगों को राहत महसूस हुई।