बाइक की टक्कर से साइकिल सवार जख्मी
बिवार कस्बे के कुम्हर गड्डा मोहल्ले का मदारी प्रजापति साइकिल से अस्पताल जा रहा था। तभी उ
बिवार : कस्बे के कुम्हर गड्डा मोहल्ले का मदारी प्रजापति साइकिल से अस्पताल जा रहा था। तभी उमरी गांव निवासी शनि ने पाथा देवी मंदिर के पास टक्कर मार दी। शनि भागने लगा तो लोगों ने पकड़ लिया। वहीं घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। थानाध्यक्ष दुर्गविजय सिंह ने बताया कि बाइक सवार युवक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बाइक चालक हेलमेट भी नहीं लगाए था। संसू
पत्नी को पीटा
बिवार : उमरी गांव के सुनील की शादी आठ साल पहले हुई थी। जो किसी बात को लेकर पत्नी के साथ आए दिन मारपीट करता है। शुक्रवार को किसी बात को लेकर पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर थाने ले आई है। पुलिस ने उसके खिलाफ कार्रवाई कर दी है। संसू
दुष्कर्म के आरोपित को भेजा जेल
बिवार : थानाक्षेत्र के एक गांव में युवक ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया था। जिस पर पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपित बसंत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। संसू
15 नवंबर को नेत्र शिविर
बिवार : मुस्करा विकास खंड के कन्या जूनियर हाईस्कूल में 15 नवंबर को नेत्र शिविर का आयोजन किया जाएगा। नेत्र शिविर का आयोजन सद्गुरू सेवा संघ ट्रस्ट जानकी कुंड चित्रकूट से किया जाएगा। संयोजक ओम प्रकाश पाठक, शैलेंद्र अवस्थी ने बताया कि नेत्र प्रशिक्षण के लिए आधार कार्ड लाना अनिवार्य है। संसू
पिता ने दी तहरीर
बिवार : थानाक्षेत्र के एक गांव युवक पड़ोस की किशोरी के घर आना जाना रहता था। जिस पर युवक का किशोरी से प्रेम प्रसंग हो गया। जिस गुरुवार को स्वजन बाहर गए थे। तभी युवक किशोरी को बहला फुसला कर भगा ले गया है। स्वजन के घर आने पर देखा तो पुत्री घर पर नहीं थी। स्वजन ने आरोप लगाया कि किशोरी पड़ोस के युवक के साथ जेवर लेकर फरार हो गई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों की तलाश कर बरामद किया जाएगा। संसू