कार की टक्कर से साइकिल सवार की मौत
संस कुरारा साइकिल से घर वापस आते समय ब्लाक कार्यालय के सामने साइकिल सवार युवक को तेजर
By JagranEdited By: Published: Sun, 14 Nov 2021 07:54 PM (IST)Updated: Sun, 14 Nov 2021 07:54 PM (IST)
संस, कुरारा : साइकिल से घर वापस आते समय ब्लाक कार्यालय के सामने साइकिल सवार युवक को तेजरफ्तार कार ने टक्कर मारते हुए कुचल दिया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
रविवार शाम करीब छह बजे कस्बे के वार्ड तीन निवासी 20 वर्षीय रोमी पुत्र रणजीत अहिरवार साइकिल से कस्बे के मनकी तिराहे से अपने घर वापस आ रहा था। तभी खंड विकास कार्यालय के सामने पीछे से आ रहे एक कार ने उसकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद वाहन रोमी को रौंदते हुए निकल गया। जिसके चलते मृतक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें