प्राइवेट वाहनों में यात्रा कर रहे यात्रियों के चेक हुए मास्क
प्राइवेट वाहनों में सवारी कर रहे यात्रियों के चेक हुए मास्कप्राइवेट वाहनों में सवारी कर रहे यात्रियों के चेक हुए
जागरण संवाददाता, हमीरपुर : यातायात प्रभारी ने शुक्रवार के विशेष चेकिग अभियान चलाते हुए प्राइवेट वाहनों में यात्रा करने वाले यात्रियों के मास्क चेक किए। मास्क न पहनने पर सवारियों को मास्क पहनने की हिदायत दी गई। वहीं जिस वाहन चालक के द्वारा एहतियात नहीं बरता गया। साथ ही ई-चालान भी किए गए हैं।
पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार के आदेश पर यातायात प्रभारी अरविद कुमार मिश्रा ने मुख्यालय के पुलिस लाइन, रानी लक्ष्मीबाई चौराहा, बस स्टैंड व कालपी चौराहा के पास विशेष अभियान चलाते हुए प्राइवेट वाहनों पर शिकंजा कसने का काम किया। जिन प्राइवेट वाहनों में बैठी सवारियां मास्क में नजर नही आईं। उस वाहन चालक का चालान करते हुए दोबारा से गाड़ी में बैठने वाली सवारी को मास्क पहनकर बैठने की बात कही गई। यातायात प्रभारी अरविद कुमार मिश्रा ने बताया कि यह अभियान सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चला। जिसमें 27 वाहनों का ई चालान किया गया। उन्होंने कहा कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा और वाहनों में मास्क लगाने संबंधी निर्देश भी चस्पा कराए जाएंगे।