Move to Jagran APP

भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष ने सभी मंडलों में बैठक कर सौंपी जिम्मेदारी

जागरण संवाददाता हमीरपुर भारतीय जनता पार्टी शीर्ष नेतृत्व के आदेशानुसार कानपुर बुंदेलखं

By JagranEdited By: Published: Sun, 12 Dec 2021 06:29 PM (IST)Updated: Sun, 12 Dec 2021 06:29 PM (IST)
भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष ने सभी मंडलों में बैठक कर सौंपी जिम्मेदारी
भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष ने सभी मंडलों में बैठक कर सौंपी जिम्मेदारी

जागरण संवाददाता, हमीरपुर : भारतीय जनता पार्टी शीर्ष नेतृत्व के आदेशानुसार कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह ने जिले के सभी 12 मंडलों पर पहुंचकर बैठक की। उन्होंने पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को उनकी जिम्मेदारी सौंपी।

loksabha election banner

मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह ने सभी मोर्चा के पदाधिकारियों को सम्मेलन, यात्रा, रैली, प्रचार प्रसार, बूथ पर जाकर कमेटी से संपर्क बनाना, सेक्टरों की जानकारी लेना एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ गांव की जनसंख्या के अनुसार जातिवाद टोली बनाना, बाइक रैली निकालना आदि कार्यों के बारे में महत्वपूर्ण बातें बताईं। जिलाध्यक्ष हमीरपुर ब्रजकिशोर गुप्ता, जिला प्रभारी रंजना उपाध्याय, कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्रीय सह मीडिया प्रभारी विधानसभा प्रभारी अनूप अवस्थी, राठ विधानसभा प्रभारी डा. कमलेश सक्सेना एवं सदर विधायक युवराज सिंह ने उपस्थित होकर मंडल अध्यक्ष, सेक्टर प्रभारी, सेक्टर संयोजक, बूथ प्रभारी, शक्ति केंद्र प्रभारी से रूबरू होकर उनके द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी ली और सदस्यता अभियान को शीघ्र पूरा करने के लिए भी कहा गया। मंडल सुमेरपुर पूर्वी पश्चिमी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ मंडल अध्यक्ष अरिमर्दन सिंह, मंडल प्रभारी जगदीश प्रसाद व्यास की उपस्थिति में दिग्वजय कान्वेंट में 228 विधानसभा हमीरपुर के पूर्वी तथा पश्चिमी मंडलों के पदाधिकारियों की बैठक मानवेन्द्र सिंह क्षेत्रीय अध्यक्ष ने ली। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने सभी से अलग अलग बूथों की स्थिति की जानकारी लेकर पदाधिकारियों को उनको जिम्मेदारी सौंपी। यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी अरविद श्रीवास्तव ने दी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.