बाइक सवार किसान की हादसे में मौत
संवाद सहयोगी, राठ : शादी समारोह से लौट कर घर जा रहे बाइक सवार किसान को अज्ञात वाहन
संवाद सहयोगी, राठ : शादी समारोह से लौट कर घर जा रहे बाइक सवार किसान को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची डायल पुलिस उसके शव को सरकारी अस्पताल ले आई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना चिकासी गांव के वृगभान 48 वर्ष पुत्र राधेश्याम अनुरागी अपने बहनोई मूलचंद के पुत्र की शादी में शामिल होने के लिए अपने परिजनों के साथ कोतवाली क्षेत्र के कुम्हरिया गांव गया था। बरात जनपद महोबा के खरेला थाना क्षेत्र में गुरुवार को जानी थी। किसी काम से वृगभान बुधवार रात तकरीबन 11 बजे मोटरसाइकिल से घर की ओर जा रहा था। तभी बिगवां मोड़ पर अज्ञात वाहन टक्कर मारकर रौंदता हुआ निकल गया। वृगभान की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर डायल पुलिस पहुंची और उसके शव को लेकर सरकारी अस्पताल आ गई। मृतक के पुत्र धीरेंद्र ने बताया कि पिता के नाम पांच एकड़ कृषि योग्य भूमि है। जिस पर खेती किसानी कर परिवार का गुजारा चलता था। मृतक की दो पुत्रियों की शादी हो चुकी है। धीरेंद्र, धन ¨सह और खेमचंद अविवाहित हैं। चिकासी प्रधान ठाकुर दास ने बताया कि घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। शादी वाले घर में घटना के बाद कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।