तेजरफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत
संस भरुआ सुमेरपुर/इंगोहटा शनिवार तड़के कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर प्रेम नगर क
संस, भरुआ सुमेरपुर/इंगोहटा : शनिवार तड़के कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर प्रेम नगर के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक शादी विवाह में खाना बनाने का कार्य करता था।
कस्बे के वार्ड संख्या 16 में शिवानी पैलेस के पीछे रहने वाले श्याम धुरिया का पुत्र 20 वर्षीय शिवम धुरिया शादी विवाह में खाना बनाने का काम करता था। शुक्रवार को यह मौदहा क्षेत्र के न्यूरिया गांव में खाना बनाने गया हुआ था। शनिवार को तड़के चार बजे यह बाइक से कस्बे की ओर आ रहा था। इंगोहटा गांव के आगे प्रेम नगर के पास इसको तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में शिवम की बाइक चकनाचूर हो गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अचानक हुई इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया। वहीं घटना करके भाग रहे ट्रक को पकड़ कर फैक्ट्री एरिया पुलिस चौकी में खड़ा कराया है। मृतक के पिता ने पुलिस को ट्रक चालक के खिलाफ तहरीर दी है।