धूमधाम से मनाई गई भारत रत्न पं. गोविद बल्लभ पंत की जयंती
जागरण संवाददाता हमीरपुर आजादी के अमृत महोत्सव एवं चौरी चौरा शताब्दी समारोह के क्रम मे
जागरण संवाददाता, हमीरपुर : आजादी के अमृत महोत्सव एवं चौरी चौरा शताब्दी समारोह के क्रम में शुक्रवार को जिलेभर में भारत रत्न पं. गोविद बल्लभ पंत की जयंती धूमधाम से मनाई गई। मुख्यालय के कलेक्ट्रेट स्थित कलाम सभागार में कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी ज्ञानेश्वर त्रिपाठी ने पं. गोविद बल्लभ पंत के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया। इसके अलावा जिले के सभी परिषदीय विद्यालयों व कार्यालयों में इस जयंती को विभागाध्यक्षों के द्वारा मनाया गया।
जिलाधिकारी ज्ञानेश्वर त्रिपाठी ने पंत के सत्कृत्यों को स्मरण करते हुए कहा कि स्वतंत्र भारत में उप्र के प्रथम मुख्यमंत्री एवं देश के गृहमंत्री के रूप में पं. गोविद बल्लभ पंत ने अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। उन्होंने एतिहासिक कार्य से देश व प्रदेश को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने में अहम भूमिका निभाई। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व विनय प्रकाश श्रीवास्तव, कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के अध्यक्ष जगदीश निगम मौजूद रहे। इसी तरह से कार्यालय में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सतीश कुमार के द्वारा बल्लभ पंत की प्रतिमा में माल्यार्पण करते हुए उनकी जयंती मनाई गई। इस मौके पर विभाग के लिपिक संजीव खरे, बलराज, जगरूप, बलराज मौजूद रहे।
भाजपा का प्रबुद्ध सम्मेलन कल
भरुआ सुमेरपुर : भारतीय जनता पार्टी का प्रबुद्ध सम्मेलन 12 सितंबर को कस्बे के स्टेशन रोड स्थित बीआर पैलेस में होगा। यह जानकारी प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन के विधानसभा संयोजक/प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के जिला संयोजक भार्गव प्रसाद मिश्रा ने दी। उन्होंने बताया कि सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश की राज्य मंत्री नीलिमा कटियार मौजूद रहेंगी। इसके साथ जिलाध्यक्ष बृजकिशोर गुप्ता अध्यक्षता करेंगें।