बीडीओ ने रोपित कराए अशोक के पौधे
संस भरुआ सुमेरपुर महिला मिशन शक्ति अभियान के तहत शासन के निर्देश पर गांवों से लेकर श
संस, भरुआ सुमेरपुर : महिला मिशन शक्ति अभियान के तहत शासन के निर्देश पर गांवों से लेकर शहर कस्बों में महिलाओं को तवज्जो देने का अभियान जारी है। इसी के तहत शनिवार को बीडीओ अभिमन्यु सेठ ने ग्राम पंचायत चंदपुरवा बुजुर्ग में महिला प्रधान मैना देवी कुशवाहा व टीम की महिलाओं से पूर्व माध्यमिक विद्यालय के बाहर बाउंड्रीवाल के किनारे किनारे अशोक के पौधों का रोपण कराया गया।
इस मौके पर 32 अशोक के पौधे रोपित किए गए। प्रधान प्रतिनिधि रामबिहारी कुशवाहा ने बताया कि इस वर्ष पंचायत में 250 पौध अमरूद, 400 आंवला, 200 नीबू, 1400 सागौन, 1500 शीशम तथा 500 नीम के पौधे रोपित किए गए है। सभी पौधे पूरी तरह से स्वस्थ एवं संरक्षित है। इस मौके पर राकेश साहू, बल सिंह यादव, विपिन, छोटे खान, देवीचरन, सुमित्रा यादव, सुनीता, सुखिया, कल्पना, रामप्यारी, घसिटिया आदि मौजूद रहे।