हड़ताल में हैं, बाद में होगा आपका काम
अरे दादा! हड़ताल में हैं बाद में होगा आप लोगों का कामअरे दादा! हड़ताल में हैं बाद में होगा आप लोगों का काम
जागरण संवाददाता, हमीरपुर : सात सूत्री मांगों को लेकर जिले में लेखपालों के द्वारा की जा रही कमल बंद हड़ताल से किसानों व ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लेखपालों के द्वारा काम नहीं किया जा रहा है। जिससे किसानों को मायूस होकर तहसील से लौटना पड़ रहा है। इस दौरान काम कराने आए बुजुर्ग से लेखपाल ने कहा कि अरे दादा हड़ताल में हैं बाद में आप लोगों का काम होगा।
प्रदेशस्तरीय आह्वान पर लेखपाल संघ के द्वारा 10 दिसंबर से मांगे पूरी न होने पर कलम बंद हड़ताल शुरू कर दी गई है। गुरुवार की दोपहर सिकरी गांव निवासी श्रीबाबू व प्रदीप अपनी खसरा खतौनी लेकर गांव के लेखपाल चंद्रशेखर भारती के पास पहुंचे। जिस पर उसने हाथ जोड़कर हड़ताल के बाद आने की बात कही। लेखपालों का कहना है कि उनकी मांगों को सरकार पूरा नही कर रही है। जिसके कारण उन्हें कलम बंद हड़ताल करनी पड़ रही है। गुरुवार को सारा दिन लेखपाल तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन के दौरान नारेबाजी करते नजर आए। लेखपालों ने बताया कि उनकी यह हड़ताल 26 दिसंबर तक चलेगी। तहसील संघ के अध्यक्ष तिजेंद्र सिंह परमार, मंत्री वीरेंद्र कुशवाहा, रूपेश शर्मा, मोतीलाल, राजकिशोर, घनश्याम, मिथलेश, जय किशोर समेत तमाम लेखपाल मौजूद रहे।