अन्ना मवेशियों ने चट की फसल, किसान की सदमे से मौत
संवाद सूत्र, इंगोहटा : खेत में खड़ी फसल को अन्ना मवेशियों ने बर्बाद कर दिया। यह सदमा किसान बद
संवाद सूत्र, इंगोहटा : खेत में खड़ी फसल को अन्ना मवेशियों ने बर्बाद कर दिया। यह सदमा किसान बर्दाश्त नहीं कर सका और उसे अटैक पड़ गया। परिजन उसे कानपुर ले जा रहे थे। तभी रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।
60 वर्षीय महिपाल प्रजापति के पुत्र पप्पू व भोला ने बताया कि उनके पास मात्र चार बीघा जमीन है। पिता ने इलाहाबाद बैंक से 45 हजार का कर्ज ले रखा था। फसल आने पर कर्ज अदा करने की सोची थी। सोमवार को मुमुक्ष आश्रम में यज्ञ देखने के बाद घर आकर रात में खेत चले गए वहां देखा तो फसल मवेशी खा रहे थे। यह देखकर उसे अटैक पड़ गया। जानकारी होने पर उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां से कानपुर रेफर कर दिया गया। लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। मौत से इंगोहटा गांव के किसानों की ¨चता और बढ़ गई है। किसानों का कहना है कि अन्ना मवेशी पाबंद न किए जाने से किसान परेशान हैं। अन्ना मवेशियों की व्यवस्था नहीं की गई तो किसान इसी तरह परेशान रहेगा।