Move to Jagran APP

समाज सुधार में बीते गुरुजी के 88 साल : मंत्री

योजित किया गया भंडारा - प्रदेश के जल शक्ति व स्वास्थ्य मंत्री कार्यक्रम में

By JagranEdited By: Published: Sat, 31 Oct 2020 11:04 PM (IST)Updated: Sat, 31 Oct 2020 11:04 PM (IST)
समाज सुधार में बीते गुरुजी के 88 साल : मंत्री
समाज सुधार में बीते गुरुजी के 88 साल : मंत्री

जागरण संवाददाता, हमीरपुर : मेरापुर स्थित ईश चैतन्य आश्रम के संस्थापक संत जयवीर सिंह के षोडशी संस्कार में शामिल होने पहुंचे प्रदेश के जलशक्ति मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह ने कहा कि गुरुजी की जिंदगी के 88 साल समाज सुधार में बीते। वहीं, स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।

loksabha election banner

ईश चैतन्य आश्रम संस्थापक, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) से जुड़े रहे संत जयवीर सिंह का निधन 15 अक्टूबर को हो गया था। शनिवार को षोडशी संस्कार में पहुंचे जलशक्ति मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह ने श्रद्धांजलि अर्पित की और सीएम योगी आदित्यनाथ की ओर से भेजे गए शोक संदेश को पढ़कर सुनाया। उन्होंने आश्रम में रुद्राक्ष का पौधा भी रोपा। वहीं, चार पौधे सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल व विधायक युवराज सिंह ने लगाए। नगर पालिका चेयरमैन कुलदीप निषाद ने पौधारोपण की व्यवस्था कराई। संत के शिष्य दिव्य प्रेम सेवा आश्रम हरिद्वार के संचालक आशीष सिंह ने अतिथियों का आभार जताया। उधर, कोविड संक्रमण को लेकर कार्यक्रम स्थल पर नियमों का पालन कर बैठने के इंतजाम उचित दूरी पर किए गए।

-----

इन्होंने अर्पित की श्रद्धांजलि

कालपी विधायक नरेंद्र सिंह जादौन, हाईकोर्ट लखनऊ बेंच के न्यायमूर्ति डीके सिंह, प्रदेश सरकार के महाधिवक्ता महेश चंद्र चतुर्वेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष जयंती राजपूत, राठ विधायक मनीषा अनुरागी, कानपुर के उद्योगपति नरेंद्र शर्मा, अजय अग्निहोत्री, डीएम डॉ. ज्ञानेश्वर त्रिपाठी व एसपी नरेंद्र कुमार सिंह समेत तमाम लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

---

इन्होंने भेजे शोक संदेश

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र, महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह व देव संस्कृति विश्वविद्यालय हरिद्वार के कुलाधिपति डॉ. प्रणव पांड्या समेत अन्य विशिष्ट लोगों ने शोक संदेश भेजे।

---

यमुना तटबंध बनाने पर मंथन

ईश चैतन्य आश्रम पहुंचे जलशक्ति मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह ने नदी तट से होने वाले कटान को भी देखा। इसके बाद उन्होंने आश्रम के पीछे यमुना में घाट निर्माण और पुल से 750 मीटर लंबा तटबंध बनवाने के संबंध में मुख्यमंत्री से बात कर जल्द काम कराने की बात कही। आश्रम पहुंचे मौदहा बांध के अधिशासी अभियंता एके निरंजन ने बताया कि प्रस्ताव भेजा जा चुका है। स्वीकृति मिलने पर काम होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.