30 जोड़ों ने थामा एक दूजे का हाथ
संवाद सहयोगी, भरुआ सुमेरपुर : करीब कन्याओं की शादी के लिए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना
संवाद सहयोगी, भरुआ सुमेरपुर : करीब कन्याओं की शादी के लिए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना बेहद सराहनीय है। इस योजना के संचालित होने से अब गरीबों को बेटियां बोझ नहीं लग रही हैं। सदर विधायक अशोक ¨सह चंदेल ने विकास खंड कार्यालय प्रागंण में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।
सदर विधायक ने प्रदेश सरकार की योजनाओं की तारीफ करते हुए कहा कि इस योजना के संचालित होने से गरीबों को सीधा लाभ मिल रहा है। वह समय से सयानी हो रही बेटियों के हाथ पीले करने में सफल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर किसी बेटी को कोई समस्या आती है तो उसके लिए मेरे दरवाजे हमेशा खुले हैं। मुख्य विकास अधिकारी आरके ¨सह ने कहा कि इस योजना से शुक्रवार 30 जोड़ों को विवाह के बंधन में बंधने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। कहा कि मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप यह कार्यक्रम कराए जा रहे हैं। आगे भी ऐसे आयोजन कराए जाएंगे। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी मौदहा विजय शंकर शुक्ला, खंड विकास अधिकारी कुरारा राम ¨सह, चेयरमैन कुरारा श्रीकांत गुप्ता, जयकरन ¨सह, सौरभ ¨सह, एडीओ पंचायत रामबरन ¨सह, एपीओ मनरेगा जीतेंद्र कुमार आदि सभी ब्लाक कर्मी मौजूद रहे। खंड विकास अधिकारी रत्नेश ¨सह ने सभी के प्रति आभार जताया।
गायत्री परिवार ने विधि विधान से संपन्न कराई शादियां
गायत्री शक्ति पीठ राठ से आए आचार्य डा. लक्ष्मणलाल त्रिपाठी के नेतृत्व में आए आचार्य राम प्रकाश चतुर्वेदी, संदीप मिश्रा, डा. मनीष त्रिपाठी, लक्ष्मी प्रसाद, भगवान ¨सह, जगदीश प्रसाद, रामऔतार, अर्जुन ¨सह आदि ने विधि विधान के साथ गायत्री मंत्रोच्चारण के साथ ¨हदू रीति रिवाज के तहत सभी जोड़ों के फेरे कराए गए। इसके बाद सभी को उपहार देकर सम्मान सहित विदा किया गया।