15 हजार का इनामी गिरफ्तार, तमंचा बरामद
संवाद सहयोगी सरीला जलालपुर थाना पुलिस ने एक और 15 हजार के इनामी को गिरफ्तार किया है।
संवाद सहयोगी, सरीला : जलालपुर थाना पुलिस ने एक और 15 हजार के इनामी को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष विजय सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। जिस पर पुलिस ने महेंद्र राजपूत निवासी चंडौत थाना जरिया को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किया गया आरोपित शातिर अपराधी है। गैंगस्टर एक्ट का आरोपित भी है। उसके विरुद्ध जरिया व जलालपुर थाने में धोखाधड़ी, कापीराइट, आबकारी अधिनियम व मारपीट सहित पांच मामले दर्ज हैं। उस पर पुलिस अधीक्षक ने पंद्रह हजार का इनाम भी घोषित किया था। थानाध्यक्ष विजय सिंह ने बताया कि उसे चंडौत तिराहे से तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया है। इससे पूर्व जलालपुर थाना पुलिस एक इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर चुकी है।