दम घुटने से 10 सूअर मरे, लगाया जाम
संवाद सहयोगी, राठ : दो दिन से कमरे में बंद दस सूअरों का दम घुटने से मौत हो गई है। जबकि
संवाद सहयोगी, राठ : दो दिन से कमरे में बंद दस सूअरों का दम घुटने से मौत हो गई है। जबकि पांच सूअर तड़प कर बेजान हो गए। सूअरों की मौत से गुस्साए परिजनों ने रामलीला मैदान के पास मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एसडीएम, सीओ के आश्वासन पर तकरीबन एक घंटे बाद जाम खुल सका।
कस्बे के मोहाल खुशीपुरा निवासी विधवा कलिया नगर पालिका में कर्मचारी हैं। वह घर का गुजारा सूअर पाल कर करती हैं। ईद पर प्रशासन ने जबरन पालकों को सूअर बंद करने को कहा था। कलिया ने प्रशासन की बात मान कर अपने सुअर कमरे में बंद कर दिए थे। शनिवार सुबह जब दरवाजा खोला तो छह बड़े और चार छोटे सुअरों की मौत हो चुकी थी और पांच सूअर तड़प तड़प कर बेजान हो चुके थे। घटना के बाद बिरादरी के लोगों में आक्रोश फैल गया और सूअरों के शव रामलीला मैदान के पास मुख्य मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया। जाम तकरीबन एक घंटे तक लगा रहा। इस दौरान दोनों ओर वाहनों की लंबी लंबी लाइन लग गई। जाम की सूचना पर एसडीएम, सीओ अभिषेक यादव, इंस्पेक्टर अनिल कुमार ¨सह मौके पर पहुंच गए। नगर पालिका कर्मचारी कलिया ने बताया कि वह इन्हीं सूअरों से घर का गुजारा चलाती है और प्रशासन ने दो दिन पहले सूअरों को जबरन कमरे में बंद करवाए थे। परिजनों ने इन सूअरों का मुआवजा दिलाए जाने की मांग की। एसडीएम और सीओ ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट शासन को भेजकर मुआवजा दिलाए जाने की बात कहीं। प्रशासनिक अधिकारियों के आश्वासन पर सूअर पालकों ने जाम खोल दिया। बताया जाता है कि कलिया अपनी पुत्री सुमन के साथ रहती है।