Move to Jagran APP

पत्‍नी को पंचायत चुनाव नहीं लड़ा सकेंगे भाजपा कार्यकर्ता: सुनील बंसल Gorakhpur News

भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने कहा कि पंचायत चुनाव को भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी लड़ सकते हैं। वह अपने को इस लायक बनाएं। बंसल ने कहा कि किसी भी पदाधिकारी और कार्यकर्ता को यह इजाजत नहीं होगी कि वह अपनी पत्नी को चुनाव लड़ाए।

By Rahul SrivastavaEdited By: Published: Wed, 25 Nov 2020 07:50 AM (IST)Updated: Wed, 25 Nov 2020 07:50 AM (IST)
पत्‍नी को पंचायत चुनाव नहीं लड़ा सकेंगे भाजपा कार्यकर्ता: सुनील बंसल Gorakhpur News
गोरखपुर में भाजपा के कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल। - जागरण

गोरखपुर, जेएनएन। भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने गोरखपुर क्षेत्र के नए पदाधिकारियों से कहा है कि वह मंडल इकाई को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दें। उन्होंने कहा कि भाजपा की प्रदेश, क्षेत्र और जिला इकाई, संगठन की गतिविधियां चलाने में सक्षम है। अब जरूरत भाजपा की मंडल इकाई को आत्मनिर्भर बनाने की है। प्रदेश महामंत्री मंगलवार को विनोद वन स्थित वन विभाग के गेस्टहाउस में आयोजित नए क्षेत्रीय पदाधिकारियों की परिचयात्मक बैठक को संबोधित कर रहे थे।

loksabha election banner

बैठक में क्षेत्र में निवास कर रहे प्रदेश स्तर के पदाधिकारी और सभी जिलों के अध्यक्ष भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि अब देश, प्रदेश और क्षेत्र के पदाधिकारियों को अपना प्रवास मंडल स्तर पर करना होगा। पंचायत चुनाव की चर्चा करते हुए कहा कि इस चुनाव को भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी लड़ सकते हैं। वह अपने को इस लायक बनाएं। बंसल ने कहा कि किसी भी पदाधिकारी और कार्यकर्ता को यह इजाजत नहीं होगी कि वह अपनी पत्नी को चुनाव लड़ाए। उन्होंने कहा कि पदाधिकारियों को चाहिए कि वह महिलाओं की ऐसी टीम खड़ी करें, जो पंचायत चुनाव में बतौर प्रत्याशी भागीदारी कर सके। कहा कि समय की जरूरत है कि भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता अपने को लीडर के रूप में प्रोजेक्ट करें।

उन्होंने कहा कि उनकी इच्छा है कि भाजपा का कार्यकर्ता विधायक और सांसद बने, बाहर से चुनाव जीतने के लिए न बुलाना पड़े। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष डा. धर्मेंद्र सिंह ने की। उन्होंने क्षेत्रीय पदाधिकारियों के समक्ष 2022 में 2017 से बड़ी जीत दिलाने का लक्ष्य रखा। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह, पूर्व सांसद नीलम सोनकर, प्रदेश मंत्री शकुंतला चैहान, क्षेत्रीय मंत्री संगठन रत्नाकर, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डा. सत्येंद्र सिन्हा, क्षेत्रीय महामंत्री सहजानंद राय व प्रदीप शुक्ला, विश्वजीताशु सिंह, पुष्पदंत जैन, महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता आदि मौजूद रहे। संचालन सुनील गुप्ता ने किया।

26 नवंबर से दो दिसंबर तक भाजपा मनाएगी संविधान दिवस

प्रदेश महामंत्री संगठन ने बताया कि भाजपा 26 नवंबर से दो दिसंबर के बीच संविधान दिवस मनाएगी। इसे लेकर पार्टी की ओर से विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में नागरिकों को प्रदत्त अधिकारों के बारे में बताया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक प्रेरक संबोधन भी होगा। इसके अलावा कार्यकर्ताओं को मतदाता बनाने के बारे में जानकारी दी जाएगी।

हर विधानसभा क्षेत्र में 5000 नए मतदाता बनाने का लक्ष्य

सुनील बंसल ने बताया कि संविधान दिवस सप्ताह के दौरान कार्यकर्ताओं को मतदाता बनाने का लक्ष्य दिया जाएगा। हर विधानसभा क्षेत्र में 5000 कार्यकर्ता बनाने का लक्ष्य होगा।

शिक्षक निर्वाचन में स्वेच्छा से करें मतदान

बंसल ने बताया कि गोरखपुर-अयोध्या निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा का कोई प्रत्याशी नहीं है। ऐसे में कोई भी कार्यकर्ता किसी प्रत्याशी के साथ न लगे। ऐसा कार्यकर्ता, जो शिक्षक है वह स्वेच्छा से किसी भी प्रत्याशी को मतदान कर सकता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.