Move to Jagran APP

सजायाफ्ता और विचाराधीन कैदियों के लिए लगेगी एलईडी

जेलों में सजायाफ्ता और विचाराधीन कैदियों के लिए टेलीविजन लगाए जाएंगे। ताकि वह मनोरंजन कर सकें। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

By JagranEdited By: Published: Thu, 06 Sep 2018 10:15 AM (IST)Updated: Thu, 06 Sep 2018 10:15 AM (IST)
सजायाफ्ता और विचाराधीन कैदियों के लिए लगेगी एलईडी
सजायाफ्ता और विचाराधीन कैदियों के लिए लगेगी एलईडी

गोरखपुर : देवरिया जेल के बंदियों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए शासन स्तर से लगातार पहल किया जा रहा है। जेल में निरुद्ध बंदी अब देश-दुनिया का सीधे हाल जान सकेंगे। तनाव दूर करने के लिए मनोरंजन के साथ बंदियों का रूझान आध्यात्म की ओर किया जाएगा, ताकि जेल से बाहर निकलने के बाद जरायम की दुनिया में वापस न जाए। इसके लिए अब जेल की बैरकों में एलईडी टीवी लगाई जाएगी। इससे सजायाफ्ता बंदियों का समय भी आसानी से जेल में कट जाएगा। इस पहल से बंदी काफी खुश हैं।

loksabha election banner

शासन की पहल पर जेल में बंदियों के लिए एलईडी टीवी लगाया जाएगा। केंद्र सरकार की ओर से संचालित न्यूज चैनल बैरकों में लगे टीवी पर दिखाई देंगे। जेल प्रशासन की ओर से डीटूएच लगवाया जाएगा। दूरदर्शन के अलावा कुछ मनोरंजन चैनल, आध्यात्म के चैनल ही चलेंगे। जेल में बंदी आध्यात्मिक प्रवचन भी सुनेंगे। इस पहल के बाद जेल में 18 एलईडी टीवी लगाए जाने की उम्मीद है। एक छत के नीचे करीब एक सौ बंदी एक साथ टीवी देखेंगे। शासन ने इसकी मंजूरी दे दी है। ताकि जेल में बंदियों को सीधे देश दुनिया के बारे में तुरंत जानकारी मिल जाए। मनोरंजन के साथ ही बंदियों का ज्ञान भी बढ़ेगा। तय समय के अनुसार ही बैरकों में टीवी चलेगी। बैरकों में लगेगी 18 एलईडी

जेल में करीब 17 सौ सजायाफ्ता, विचाराधीन कैदी व बंदी हैं। इनके रहने के लिए जेल में 18 बैरकें बनाई गई हैं। इसमें एक महिला बैरक भी शामिल है। बंदी देश दुनिया की गतिविधयों से अंजान रहे हैं। कोर्ट में पेशी, मुलाकात के दौरान उन्हें कुछ जानकारी मिल जाती है। लंबे समय से सजाकाट रहे बंदी तनाव में चले जाते है। ऐसे में बंदियों का मुख्य धारा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। जेल की सभी 18 बैरक में एलईडी लगाई जाएगी। माह के अंत में एलईडी लगने की उम्मीद

अक्टूबर महीने के अंतिम सप्ताह तक एलईडी लगने की उम्मीद जताई जा रही है। बैरकों में बाकायदा वाय¨रग कराई जाएगी। टीवी के लिए अलग से प्वाइंट बनेगा। शासन की ओर से मंजूरी मिल गई है। लगाने की तैयारी शुरू

देवरिया के जेल अधीक्षक डीके पांडेय ने इस संबंध में कहा कि एलईडी लगाए जाने की तैयारी चल रही है। इससे बंदियों का तनाव कम होगा, जानकारी के साथ मनोरंजन भी होगा। अधिकृत चैनल दिखाए जाएंगे। 18 एलईडी मिलने की उम्मीद है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.