Move to Jagran APP

एक वर्ष से नहीं हुई पति से बात, जेठ पर लगाया हत्या का आरोप Gorakhpur News

दो माह पूर्व उसके जेठ सउदी अरब से आ गए हैं लेकिन उसके पति का कुछ पता नहीं चल पा रहा है कि वह कहां हैं। महिला ने जेठ पर पति के हत्या का संदेह जाहिर किया है।

By Satish chand shuklaEdited By: Published: Sat, 27 Feb 2021 01:52 PM (IST)Updated: Sat, 27 Feb 2021 05:47 PM (IST)
एक वर्ष से नहीं हुई पति से बात, जेठ पर लगाया हत्या का आरोप Gorakhpur News
हत्‍या के संबंध में प्रतीकात्‍मक फाइल फोटो।

गोरखपुर, जेएनएन। चिलुआताल थाना क्षेत्र के ग्राम कडज़हवां निवासिनी जैतुनन्निशां ने पीपीगंज थाना पुलिस को तहरीर देकर अपने जेठ पर पति के हत्या की आशंका व्यक्त की है। महिला ने तहरीर के माध्यम से बताया है कि करीब पांच वर्ष पूर्व उसका पति उसके जेठ के साथ सउदी अरब गया था। वहां से वह अभी तक लौटा नहीं है और करीब वर्ष भर से उसकी पति से बात भी नहीं हो पा रही है।

prime article banner

जैतुनन्निशां ने तहरीर के जरिये बताया कि 4 जून 2015 को उसकी शादी पीपीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा पचवारा खास के मुहम्मदपुर टोला निवासी मजहर अली से हुई थी। शादी के दो माह बाद उसके पति जेठ के साथ सउदी अरब रोजी-रोटी के सिलसिले में चले गए। दो माह पूर्व उसके जेठ सउदी अरब से आ गए हैं, लेकिन उसके पति का कुछ पता नहीं चल पा रहा है कि वह कहां हैं। महिला का कहना है कि उसे तो यह भी पता नहीं कि उसके पति जिंदा भी हैं अथवा नहीं, उसने जेठ पर पति के हत्या का संदेह जाहिर किया है। पीपीगंज थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह का कहना है कि महिला ने तहरीर दी है। इसकी जांच की जा रही है।

छेडख़ानी का आरोपित प्रधानाचार्य गिरफ्तार

सिकरीगंज थाना क्षेत्र में छात्रा के साथ छेड़खानी करने के आरोपित प्रधानाचार्य को ढेबरा बाजार से गिरफ्तार कर लिया। प्रधानाचार्य पर 12वीं की छात्रा संग छेड़खानी का आरोप है। प्रधानाचार्य के विरुद्ध छात्रा ने गुरुवार को छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कराया था। छात्रा ने आरोप लगया है कि गुरुवार सुबह करीब आठ बजे प्रधानाचार्य ने उसे एक्सट्रा क्लास के लिए बुलाया था। पैर छूने के दौरान प्रधानाचार्य ने उसके साथ छेड़खानी की थी। थानाध्यक्ष सिकरीगंज राजाराम द्विवेदी ने बताया कि आरोपित के ढेबरा बाजार में होने की सूचना मिली थी। वहां दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया गया।

दो पक्षों में मारपीट, तीन घायल

पीपीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार को पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों में मार-पीट हुई है। इसमें राजन, नीलू, पूनम को चोटें आई हैं। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के विरुद्ध थाने में तहरीर दी है। एक पक्ष ने छेड़खानी का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

असलहे के साथ वायरल हुई थी फोटो पुलिस ने भेजा जेल

खोराबार थाना क्षेत्र में भी इंटरनेट मीडिया पर असलहे के साथ एक युवक की फोटो वायरल हुई थी। युवक का नाम महेंद्र यादव है। वह थाना क्षेत्र के ग्राम ढोलबजवा का निवासी है। शुक्रवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। सुबह महेंद्र यादव की इंटरनेट मीडिया पर फोटो वायरल होने के बाद खोराबार थाना पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। पुलिस क्षेत्राधिकारी कैंट सुमित शुक्ला का कहना है कि आरोपित के पास से असलहा बरामद हो गया है। उसे गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.
OK