Move to Jagran APP

Gorakhpur Weather News: पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय से अचानक ठंडा हुआ मौसम, 6 डिग्री तक जा सकता है पारा

Weather Forecast on Makar Sankranti Sunrise Sunset Timing पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण उत्‍तराखंड हिमालयी क्षेत्र में बर्फबारी शुरू हो गई हैं। पश्चिम से आने वाली बर्फीली हवाएं लगातार 10 किलोमीटर प्रति घंटे के रफ्तार से चल रही हैं। इसके चलते अचानक जिले में गलन बढ़ गई है।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Published: Wed, 13 Jan 2021 09:16 AM (IST)Updated: Wed, 13 Jan 2021 09:14 PM (IST)
Gorakhpur Weather News: पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय से अचानक ठंडा हुआ मौसम, 6 डिग्री तक जा सकता है पारा
गोरखपुर के मौसम में अचानक बदलाव आ गया है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण यहां ठंड बड़ गई है। - जागरण

गोरखपुर, जेएनएन। ठंड को लेकर निराश हो चुके लोगों को मौसम ने अचानक रोमांचित कर दिया है। किसान उत्‍साहित नजर आ रहे हैं तो घरों में गर्म कपड़ों छोड़ चुके लोगों ने एक बार फिर से अपनी पसंदीदा जैकेट निकाल ली है। कोई अपने न्‍यू ब्‍लेजर में दिख रहा है तो कोई कश्‍मीरी शाल ओढ़कर लोगों को इंप्रेस करने में लगा हुआ है। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पाण्‍डेय का कहना है कि अभी मकर संक्रांति तक मौसम का यही हाल रहेगा। 

prime article banner

मौसम की बेरुखी से उनके तो चेहरे ही मुरझा गए थे। कुछ किसान तो यह प्रार्थना करते दिख रहे हैं कि सूर्यदेव अभी बादलों के पीछे ही रहें। ताकि उनकी पैदावार अच्‍छी हो सके। सोमवार से लगातार कोल्‍ड डे का प्रभाव देखा जा रहा है। मंगलवार इस माह का दूसरा कोल्‍ड डे रहा। मौसम विशेषज्ञ ने पूर्वानुमान जताया है कि मौसम अभी लोगों के लिए अधिक रोमांचकारी होगा। न्‍यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस के करीब जा सकता है। मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि न्‍यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस रहा। 

इसलिए अचानक ठंडा हुआ मौसम

पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण उत्‍तराखंड, हिमालयी क्षेत्र में बर्फबारी शुरू हो गई हैं। पश्चिम से आने वाली बर्फीली हवाएं लगातार 10 किलोमीटर प्रति घंटे के रफ्तार से चल रही हैं। इसके चलते अचानक जिले में गलन बढ़ गई है। इसके अलावा उपरी वायुमंडल में 3000 व 5000 फिट पर हवाएं 25 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे के रफ्तार से चल रही हैं। इसके चलते भी मौसम ठंडा हुआ है। मंगलवार, सोमवार से भी अधिक ठंडा रहा। आर्द्रता 92 व न्‍यूनतम 75 फीसद रही। पछुआ हवाओं की गति 10 किलोमीटर प्रति घंटे रही। 

आज ऐसा रहेगा मौसम

मौसम विशेषज्ञ कैलाश पाण्‍डेय ने पूर्वानुमान जताया कि मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस व न्‍यूनतम 6.3 डिग्री सेल्सियस के करीब जा सकता है। सुबह के समय कुहरा छाया रहेगा। पछुआ हवाएं 5 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं। 

दिन में भी पूस की रात जैसा आभास

जाड़े में पूस की रातें  सबसे ठंडी मानी जाती हैं, लेकिन पिछले दिनों चटख धूप चलते लोग यह भी भूल गए थे कि यह पूस का माह चल रहा है, लेकिन पिछले दो दिनों से मौसम में अचानक आए परिवर्तन के चलते अब दिन में भी पूस की रात जैसा आभास हो रहा है। मौसम विशेषज्ञ ने पूर्वानुमान जताया है कि अभी अगले दो दिनों तक यही स्थिति रहेगी। न्‍यूनतम तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगी। 

अगले पांच दिनों का संभावित तापमान

तिथि         न्यूनतम     अधिकतम 

14 जनवरी-    8          19

15 जनवरी-    9          19

16 जनवरी -   8          20

17 जनवरी-    9          20

18 जनवरी-    9          20


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.