Move to Jagran APP

Gorakhpur Weather Update: पछुआ हवाओं ने बढ़ाई ठंड, 12 डिग्री के करीब पहुंचा तापमान

Gorakhpur Weather Update 23 November 2020 गोरखपुर में सोमवार को सुबह हल्‍का कुहरा छाया रहा। अधिकतम तापमान 26.0 व न्‍यूनतम 12.5 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। अगले चार दिनों में न्‍यूनतम तापमान करीब 10 डिग्री सेल्सियस पहुंचने के आसार हैं।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Published: Mon, 23 Nov 2020 09:01 AM (IST)Updated: Mon, 23 Nov 2020 09:01 AM (IST)
Gorakhpur Weather Update: पछुआ हवाओं ने बढ़ाई ठंड, 12 डिग्री के करीब पहुंचा तापमान
गोरखपुर के तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। - जागरण

गोरखपुर, जेएनएन। पछुआ हवाओं ने जिले में ठंड बढ़ा दी है। रविवार को न्‍यूनतम तापमान 12.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस। मौसम विशेषज्ञ ने अभी तापमान इसी के इर्द-गिर्द रहने का आसार जताया है।

loksabha election banner

चार दिन बाद न्‍यूनतम तापमान 10 डिग्री के करीब पहुंचने के आसार

पिछले पांच दिनों से पछुआ हवाएं चल रही हैं। शनिवार को इसकी गति 15 किलोमीटर प्रति घंटे रिकार्ड की गई तो शुक्रवार को 12 किलोमीटर प्रति घंटे। रविवार को पछुआ हवाएं 11 किलोमीटर प्रति घंटे के रफ्तार से चलीं। इसकी देन है कि लगातार तापमान में गिरावट देखी जा रही है। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पाण्‍डेय का कहना है कि पछुआ हवाआों की गति जब 10 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक होती है तो तापमान गिरावट आती है। अगले चार दिनों में न्‍यूनतम तापमान करीब 10 डिग्री सेल्सियस पहुंचने के आसार हैं। उन्‍होंने कहा कि इधर करीब सप्‍ताह भर तक न्‍यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से 14 डिग्री सेल्सियस रह सकता है, जबकि अधिकतम तापमान 25 से 27 डिग्री के करीब। उन्‍होंने सोमवार के लिए पूर्वानुमान जताया है कि सुबह हल्‍का कुहरा छाया रहेगा। अधिकतम तापमान 26.0 व न्‍यूनतम 12.5 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

सात दिनों का न्यूनतम तापमान(डिग्री सेल्सियस में) 

सोमवार 13.6

मंगलवार 14.0

बुधवार 15.8

गुरुवार 16.0

शुक्रवार 15.8

शनिवार 15.0

रविवार 13.7

पिछले सात दिनों में हवाओं की गति ( किलोमीटर प्रति घंटा) 

सोमवार उत्‍तर पश्चिम 15 किलोमीटर प्रति घंटा

मंगलवार पछुआ 12 किलोमीटर प्रति घंटा

बुधवार  पछुआ  14 किलोमीटर प्रति घंटा

गुरुवार पछुआ 10 किलोमीटर प्रति घंटा

शुक्रवार  पछुआ  12 किलोमीटर प्रति घंटा

शनिवार   पछुआ  15 किलोमीटर प्रति घंटा

रविवार   पछुआ 11 किलोमीटर प्रति घंटा

नवंबर को औसत तापमान

अधिकतम तापमान- 29.9 डिग्री सेल्सियस

न्यूनतम तापमान- 14.9 डिग्री सेल्सियस

औसत वर्षा- 2.2 मिलीमीटर

सात दिनों के वायु शुद्धता सूचकांक का स्‍तर

मौसम विशेषज्ञ कैलाश पाण्‍डेय का कहना है कि प्रदूषण बढऩे के कारण लोगों को इस समय वायुमंडलीय परिवर्तन देखने को मिल रहा है। वातावरण में नमी है। सुबह नमी रह रही है। उन्होंने उद्योगों के चालू होने व वाहनों के अधिकाधिक प्रयोग होने से प्रदूषण का स्तर भी बढ़ रहा है। 

सोमवार शाम पांच बजे -  155 माइक्रो ग्राम घन मीटर

मंगलवार शाम पांच बजे-  147 माइक्रो ग्राम घन मीटर

बुधवार शाम पांच बजे - 152 माइक्रो ग्राम घन मीटर

गुरुवार शाम पांच बजे - 151 माइक्रो ग्राम घन मीटर

शुक्रवार शम पांच बजे- 152 माइक्रो ग्राम घन मीटर 

शनिवार शाम पांच बजे- 138 माइक्रो ग्राम घन मीटर

रविवार शाम पांच बजे-  130 माइक्रो ग्राम घन मीटर

यह स्थिति में बुजुर्ग, बच्चे, हृदय रोगी को सांस लेने में थोड़ी तकलीफ होगी। फेफड़ों के लिए यह हवा शुद्ध नहीं है।

लगातार बढ़ रहा वायु शुद्धता सूचकांक

मौसम विशेषज्ञ के मुताबिक वाहनों के अधिकाधिक प्रयोग के कारण लगातार वायु शुद्धता का सूचकांक बढ़ रहा है। 100 माइक्रो घन मीटर नीचे की हवा फेफड़ों के लिए शुद्ध मानी जाती है। पर्व के चलते बाजार में लोगों की आवाजाही बढ़ी है। ऐसे में लोगों को अधिक से अधिक सावधानी बरतनी चाहिए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.