Move to Jagran APP

Gorakhpur Weather News: गोरखपुर का मौसम बदला, कल से बार‍िश के आसार

Gorakhpur Weather News गोरखपुर में र‍िववार को कुछ स्थानों पर बारिश हुई लेकिन उसके बाद निकली धूप ने उमस बढ़ा दी। परिणाम रहा कि रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान 91 व न्यूनतम तापमान 71 फीसद रही।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Published: Mon, 09 Aug 2021 10:56 AM (IST)Updated: Mon, 09 Aug 2021 10:56 AM (IST)
Gorakhpur Weather News: गोरखपुर का मौसम बदला, कल से बार‍िश के आसार
गोरखपुर में हल्‍की बार‍िश के आसार बन रहे हैं। - फाइल फोटो

गोरखपुर, जागरण संवाददाता। गर्मी से परेशान लोगों के लिए एक राहत भरी खबर है। मानसून ट्रफ लाइन उत्तर की तरफ खिसक रही है। इसके चलते 12 अगस्त तक जिले में मध्यम वर्षा के आसार हैं। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।

loksabha election banner

रविवार को हुई हल्‍की बार‍िश

रविवार को जिले में कुछ स्थानों पर बारिश हुई, लेकिन उसके बाद निकली धूप ने उमस बढ़ा दी है। इसका परिणाम रहा कि रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान 91 व न्यूनतम तापमान 71 फीसद रही। वातावरण में नमी की धूप से जुगलबंदी के चलते लोगों को अधिक गर्मी का आभास हो रहा है। स्थिति यह है कि रात में भी लोगों को राहत मिल रही है। उत्तरी मध्य प्रदेश से दक्षिण उत्तर प्रदेश, झारखंड होते हुए बंगाल की खाड़ी तक निम्न वायुदाब क्षेत्र बना हुआ है। इसके चलते आसमान में बादलों ने डेरा डाला हुआ है। इसके चलते कुछ स्थानों पर बूंदाबादी से लेकर हल्की बारिश हो रही है।

तापमान में आएगी गिरावट

मौसम विशेषज्ञ कैलाश पाण्डेय का कहना है कि मौसम यह मिजाज सोमवार को भी इसी तरह से रहेगा। मंगलवार से स्थिति में थोड़ा परिवर्तन होगा। इसके लिए वायु मंडलीय परिस्थितियां तैयार हो रही हैं। मानसून ट्रफ लाइन उत्तर की तरफ सरक रही है। इससे मंगलवार से आगामी 12 अगस्त तक जिले में मध्यम वर्षा हो सकती है। इससे तापमान में गिरावट आएगी। उसम से परेशान लोगों को राहत मिल सकती है।

गरज के साथ हो सकती है हल्की बारिश

उन्होंने पूर्वानुमान जताया है कि सोमवार को जिले में आधे से अधिक स्थानों पर गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 26 से 27 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है।

ऐसा है आज का मौसम

गोरखपुर में सोमवार को सुबह हल्‍की धूप निकली। दोपहर तक शहर के अध‍िकांश ह‍िस्‍सों में धूप बरकरार रही। कुछ स्‍थानों पर हल्‍के बादल द‍िखे। उमस अब भी बरकरार है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.