Move to Jagran APP

Gorakhpur Weather News: बदला मौसम का म‍िजाज, 16 डिग्री पहुंचा न्‍यूनतम तापमान

गोरखपुर में आने वाले सप्ताह में आसमान पूरी तरह से साफ रहेगा। तापमान में गिरावट आ सकती है। दिन का अधिकतम तापमान 28 से 29 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। न्यूनतम तापमान 16 से 18 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Published: Sun, 31 Oct 2021 10:31 AM (IST)Updated: Sun, 31 Oct 2021 10:31 AM (IST)
Gorakhpur Weather News: बदला मौसम का म‍िजाज, 16 डिग्री पहुंचा न्‍यूनतम तापमान
गोरखपुर में गुलाबी ठंड ने दस्‍तक दे दी है। - फाइल फोटो

गोरखपुर, जागरण संवाददाता। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि आने वाला सप्ताह में आसमान पूरी तरह से साफ रहेगा। तापमान में गिरावट आ सकती है। दिन का अधिकतम तापमान 28 से 29 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। न्यूनतम तापमान 16 से 18 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है।

loksabha election banner

गुलाबी ठंड ने दी दस्‍तक

बता दें अक्टूबर की विदाई बेला से ही लोगों को ठंड का आभास हो रहा है। स्थिति यह है कि लोग रात में हाफ जैकेट में देखे जा रहे हैं। रविवार सुबह का न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के करीब रहा। रविवार की सुबह कुछ लोगों को लोई ओढ़ने की जरूरत पड़ी। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि रविवार को दिन का तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। रात का तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। पिछले कुछ दिनों से मौसम में परिवर्तन देखा जा रहा है। इससे लोगों की चुनौतियां बढ़ी हैं।

इतना रह गया रात व द‍िन के तापमान में अंतर

रात व दिन के बीच तापमान का अंतर करीब 10 डिग्री सेल्सियस रहा। ऐसे में लोगों को मौसम के साथ संतुलन बनाने में कठिनाई हो रही है। इसके चलते कुछ लोग बीमार भी देखे जा रहे हैं। अक्टूबर माह में दिन का औसत अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस है, जबकि न्यूनतम तापमान 20.9 डिग्री सेल्सियस है। जानकारों का मानना है कि अधिकतम व न्यूनतम तापमान के बीच का अंतर अधिक होने पर लोगों के बीमार होने का खतरा अधिक रहा है। इस समय अधिकांश लोग सर्दी, जुखाम से पीड़ित देखे जा रहे हैं।

ऐसा रहा कल का मौसम

शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस रहा। यह अक्टूबर के औसत तापमान से 3.4 डिग्री सेल्सियस कम है। रविवार सुबह न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के करीब रहा। यह औसत से करीब दो डिग्री सेल्सियस कम है। शनिवार को अधिकतम व न्यूनतम तापमान के बीच करीब 10 डिग्री सेल्सियस का अंतर रहा। रात में ठंड के चलते लोगों को चादर ओढ़ने की जरूरत पड़ रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.