Move to Jagran APP

Gorakhpur Weather: हल्‍की बारिश से चार डिग्री नीचे आया तापमान, जाने- आगे कैसा रहेगा मौसम का हाल

Gorakhpur Weather गोरखपुर में हल्‍की बारिश से तापमान चार डिग्री नीचे आ गया है। बुधवार को भी जिले में रुक-रुक कर हल्‍की बारिश हो रही है।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Published: Wed, 09 Sep 2020 09:28 AM (IST)Updated: Wed, 09 Sep 2020 08:15 PM (IST)
Gorakhpur Weather: हल्‍की बारिश से चार डिग्री नीचे आया तापमान, जाने- आगे कैसा रहेगा मौसम का हाल

गोरखपुर, जेएनएन। जिले के विभिन्न स्थानों पर पिछले तीन दिनों से लगातार रुक-रुक कर हल्‍की बारिश हो रही है। बीते चौबीस घंटे में मात्र 0.3 एमएम बारिश हुई है, लेकिन लगातार बारिश के चलते तापमान में करीब चार डिग्री की गिरावट आई है। इससे लोग राहत महसूस कर रहे हैं। मौसम विभाग ने आज भी मध्यम बारिश का पूर्वानुमान जताया है। तापमान अधिकतम 33.8 डिग्री व न्यूनतम 27.8 डिग्री रहेगा। पूरब से दक्षिण दिशा की तरफ हवाएं 5-17 किलोमीटर प्रति घंटे के रफ्तार से चलेगी। 

loksabha election banner

आज भी कई स्‍थानों पर वर्षा के आसार

उमस से परेशान लोगों को बारिश ने बड़ी राहत दी है। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पाण्डेय ने कहा कि द्रोणिका (मानसून ट्रफ लाइन) अमृतसर (पंजाब) से निकलकर मेरठ, बहराइच होते हुए मुजफ्फरपुर (बिहार) से होकर असम तक जा रही है। इसके अलावा एक चक्रवाती हवा का क्षेत्र पूर्वी असम पर ऊपर हवा में 10000 फीट पर बना हुआ है। दूसरा चक्रवाताती हवा का क्षेत्र दक्षिण पश्चिम उत्तरप्रदेश के ऊपर 10000 फीट पर बना हुआ है। इसके चलते बुधवार को भी कई स्थानों पर मध्यम वर्षा होगी।

तापमान का अंतर

दिन                       तापमान (डिग्री में)

शनिवार                             35.8

रविवार                             34.4

सोमवार                            34

मंगलवार                           32.9

मंगलवार की वर्षा- 0.3 मिमी

किसानों को मिली राहत

पिछले कई दिनों की लगातार बारिश से किसानों को बड़ी राहत मिली है। सप्ताह भर से बारिश होने से फसल सूखने लगी थी। बारिश से उनके चेहरे खिल उठे हैं। वह सिंचाई के खर्च से बच गए हैं। 

जानिए क्या है द्रोणिका 

बादलों के बीच जब ठंडी और गर्म हवा आपस में मिलती है तो कम दबाव का क्षेत्र बनता है। उस सिस्टम से निकलने वाली पट्टी को द्रोणिका कहते हैं। इससे अचानक ही मौसम से बदलाव हो जाता है और तेज हवा के साथ बारिश होती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.