Move to Jagran APP

Gorakhpur Weather Updates: गोरखपुर में ठंड लेकर आईं पछुआ हवाएं, तापमान 10 डिग्री के करीब

Gorakhpur Weather Updates रविवार को 11 व सोमवार को 9 किलोमीटर प्रति घंटे के रफ्तार से हवाएं चलीं। मंगलवार को पुरवा हवाएं चलीं। बावजूद इसके न्‍यूनतम तापमान 10 डिग्री के करीब रहा। बुधवार को अधिकतम तापमान 25.0 व न्‍यूनतम 9.6 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Published: Wed, 25 Nov 2020 09:47 AM (IST)Updated: Wed, 25 Nov 2020 09:47 AM (IST)
Gorakhpur Weather Updates: गोरखपुर में ठंड लेकर आईं पछुआ हवाएं, तापमान 10 डिग्री के करीब
गोरखपुर का तापमान दस डिग्री तक पहुंच गया है। - जागरण

गोरखपुर, जेएनएन। गोरखपुर में पछुआ हवाओं ने ठंड को बढ़ा दिया है। पारा 10 डिग्री के करीब पहुंच गया है। मंगलवार को जिले में न्‍यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विशेषज्ञ ने अगले चार दिनों के लिए तापमान इसी के इर्द-गिर्द रहने का आसार जताया है।

loksabha election banner

कोहरे की गिरफ्त में सुबह, पछुआ हवाओं के चलते जिले में बढ़ी गलन

गोरखपुर में पिछले छह दिनों से पछुआ हवाएं चल रही हैं। रविवार को 11 व सोमवार को 9 किलोमीटर प्रति घंटे के रफ्तार से हवाएं चलीं। मंगलवार को पुरवा हवाएं चलीं। बावजूद इसके न्‍यूनतम तापमान 10 डिग्री के करीब रहा, जबकि अधिकतम तापमान 25 डिग्री के करीब। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पाण्‍डेय का कहना है कि पछुआ हवाआों की गति जब 10 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक होती है तो तापमान गिरावट आती है। अगले चार दिनों में न्‍यूनतम तापमान 9.0-11.0 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। अधिकतम तापमान 25 से 27 डिग्री के करीब रह सकता है। उन्‍होंने बुधवार के लिए पूर्वानुमान जताया है कि सुबह हल्‍का कुहरा छाया रहेगा। अधिकतम तापमान 25.0 व न्‍यूनतम 9.6 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। शाम को भी कुहरा छाया रह सकता है।

सात दिनों का न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

बुधवार 15.8

गुरुवार 16.0

शुक्रवार 15.8

शनिवार 15.0

रविवार 13.7

सोमवार 9.8

मंगलवार 10.2

पिछले सात दिनों में हवाओं की गति (किलोमीटर प्रति घंटा)

बुधवार पछुआ 14 किलोमीटर प्रति घंटा

गुरुवार पछुआ 10 किलोमीटर प्रति घंटा

शुक्रवार पछुआ 12 किलोमीटर प्रति घंटा

शनिवार पछुआ 15 किलोमीटर प्रति घंटा

रविवार पछुआ 11 किलोमीटर प्रति घंटा

सोमवार पछुआ 9 किलोमीटर प्रति घंटा

मंगलवार पुरुवा 8 किलोमीटर प्रति घंटा

नवंबर को औसत तापमान

अधिकतम तापमान- 29.9 डिग्री सेल्सियस

न्यूनतम तापमान- 14.9 डिग्री सेल्सियस

गोरखपुर से 3 डिग्री कम रहा कानपुर का तापमान

जिला न्‍यूनतम तापमान(डिग्री सेल्सियस में)

गोरखपुर 10.2

बहराइच 11.4

लखनऊ 9.0

वाराणसी 9.8

सुल्‍तानपुर 8.5

प्रयागराज 9.6

रायबरेली 6.7

कानपुर 6.6

शाहजहांपुर 7.0

हरदोई 9.8


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.