कोरोना काल में वार्डन के कार्यों की सराहना, किया सम्मानित Gorakhpur News
नगर मजिस्ट्रेट ने कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में स्थानीय प्रशासन के साथ महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में सभी वार्डनों ने प्रशंसनीय कार्य किया है। आज उनके सम्मान का दिन है।
गोरखपुर, जेएनएन। नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस समापन समारोह व कोतवाली प्रखंड का सम्मान समारोह एमएसआइ इंटर कालेज में आयोजित किया गया। लाकडाउन के दौरान जरूरतमंदों तक मदद पहुंचाने और लोगों के जागरूक करने वाले वार्डनों को मुख्य अतिथि नगर मजिस्ट्रेट अभिनव रंजन श्रीवास्तव ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
नगर मजिस्ट्रेट ने कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में स्थानीय प्रशासन के साथ महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में आप सभी वार्डनों ने प्रशंसनीय कार्य किया है । कोरोना से बचाव के लिए जागरूकता अभियान, महेवा मंडी में सब्जी विक्रेताओं को सुव्यवस्थित कराकर वितरण में सहयोग, घर- घर दवाओं का वितरण सहित अनेकों कार्य आप सभी ने किए हैं । व्यापार कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष पुष्प दन्त जैन ने कहा कि कोरोना काल में शहर के वार्डनों व समाजसेवियों ने भी अत्यंत प्रशंसनीय योगदान दिया है। चीफ वार्डेन डा. संजीव गुलाटी ने नागरिक सुरक्षा के कार्यों का विस्तृत विवरण अतिथियों को बताया और राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन भी किया। अतिथियों का स्वागत डिवीजनल वार्डेन जितेंद्र देव उपाध्याय ने किया। इस अवसर महबूब सईद हारिस, रामकृष्ण मिश्रा, नैय्यर आलम, अखिलेश ओझा, सन्तोष श्रीवास्तव, दुर्गा प्रसाद, मनोज गुप्ता, नीरज कुमार श्रीवास्तव, अनूप ङ्क्षसह, अरङ्क्षवद कुमार गौतम प्रखंड के समस्त वार्डन एवं स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
इन्हें मिला वार्डेन सम्मान
जितेन्द्र देव उपाध्याय, मनोव्वर सुल्ताना, साधना श्रीवास्तव, अनिल कुमार गोयल, विकास जालान, डा. मनोज कुमार मिश्रा, कुमार आदर्श आंनद, तनवीर आलम, दुर्गेश त्रिपाठी के अलावा स्टाफ आफिसर, आईसीओ, पोस्ट वार्डन, डिप्टी पोस्ट वार्डेन, सेक्टर वार्डेन व स्वयंसेवकों को सम्मानित किया गया।
महिला सशक्तीकरण सम्मान
दिशा चौधरी, निहारिका त्रिपाठी, अपूर्वा त्रिपाठी, अवन्तिका त्रिपाठी, नैना ङ्क्षसह, इशिता सिंह को महिला सशक्तीकरण सम्मान प्रदान किया गया।
समाजसेवी सम्मान
पुष्प दन्त जैन, भगवती जालान, कीर्ति रमण दास, मयंकेश्वर पाण्डेय और रवि प्रकाश मिश्रा को समाजसेवी सम्मान प्रदान किया गया।