गोरखपुर में बे-पटरी हुई मालगाड़ी, जहां-तहां थम गए ट्रेनों के पहिए Gorakhpur News
गोरखपुर आ रही एक मालगाड़ी की एक बोगी के चार पहिए पटरी से उतर गए। इससे वैशाली बिहार संपर्क क्रांति बाघ आदि ट्रेनें विलंब से चलीं।
By Edited By: Published: Sat, 06 Jul 2019 10:05 PM (IST)Updated: Sun, 07 Jul 2019 05:37 PM (IST)
गोरखपुर, जेएनएन। पूर्व मध्य रेलवे से गोरखपुर आ रही अप बीसीएन खाली मालगाड़ी की एक बोगी के चार पहिये शनिवार को शाम 5.12 बजे के आसपास सरदार नगर स्टेशन यार्ड में पटरी से उतर गए। इसके चलते अप लाइन पर ट्रेनों का संचलन ठप हो गया। जो गाड़ियां जहां थीं वहीं रुक गई। वैशाली, बिहार संपर्क क्रांति, बाघ और मौर्य एक्सप्रेस आदि ट्रेनें घंटों विलंबित हुई। दो ट्रेनें मार्ग बदलकर चलाई गई।
दो पैसेंजर गाड़ियां निरस्त हो गई। यात्री परेशान रहे। वैशाली एक्सप्रेस रात नौ बजे तक देवरिया में खड़ी थी। 8.45 बजे के आसपास बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस को डाउन लाइन से चलाया गया। 14717 सहरसा-अमृतसर जनसेवा और 15903 डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस सिवान-थावे-कप्तानगंज-गोरखपुर के रास्ते चलाई गई। 55113 सिवान-थावे और 55114 थावे- सिवान पैसेंजर ट्रेन निरस्त हो गई। दुर्घटना की सूचना पर संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंच गए। गोरखपुर से दुर्घटना राहत ट्रेन भी पहुंच गई। कड़ी मशक्कत के बाद भी रात नौ बजे तक मालगाड़ी पटरी पर नहीं आ सकी थी। लेकिन डाउन लाइन पर गाड़ियां नियंत्रित कर चलने लगीं। गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर सैकड़ों यात्री ट्रेनों का इंतजार कर रहे थे। महिला, बुजुर्ग और बच्चे परेशान रहे।
प्लेटफार्मो पर अफरातफरी मची रही। यात्रियों को एक बार लाग कि आज ट्रेन नहीं जा पाएगी, बहरहाल ट्रेनें चली, लेकिन देर से चलीं। तब जाकर निराश और परेशान ट्रेन यात्रियों को राहत मिल पाई। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह के अनुसार डाउन लाइन से ट्रेनों को कासन पर चलाया गया। दुर्घटना की जांच के लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। शीघ्र ही इस बारे में पता चल जाएगा कि वजह क्या थी।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें