Move to Jagran APP

जनसंपर्क में निकले वीआइपी के कार्यकर्ताओं पर हमला, निषाद पार्टी पर आरोप

विकासशील इंसान पार्टी (वीआइपी) के कार्यकर्ताओं पर गीडा क्षेत्र में मनबढ़ों ने हमला कर दिया। पार्टी के नेता 20 नवंबर को चंपा देवी पार्क में आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर जनसंपर्क में गए थे। हमले में पार्टी के अयोध्या मंडल के अध्यक्ष समेत चार लोग घायल हो गए हैं।

By Navneet Prakash TripathiEdited By: Published: Sat, 13 Nov 2021 03:17 PM (IST)Updated: Sat, 13 Nov 2021 03:17 PM (IST)
जनसंपर्क में निकले वीआइपी के कार्यकर्ताओं पर हमला, निषाद पार्टी पर आरोप
जनसंपर्क में निकले वीआइपी के कार्यकर्ताओं पर हमला। प्रतीकात्‍मक फोटो

गोरखपुर, जागरण संवाददाता। विकासशील इंसान पार्टी (वीआइपी) के कार्यकर्ताओं पर गीडा क्षेत्र में मनबढ़ों ने हमला कर दिया। पार्टी के नेता 20 नवंबर को चंपा देवी पार्क में आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर जनसंपर्क में गए थे। हमले में पार्टी के अयोध्या मंडल के अध्यक्ष समेत चार लोग घायल हो गए हैं। आरोपितों ने जीप भी तोड़ दी। मंडल अध्यक्ष ने निषाद पार्टी के लोगों पर हमला करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। गीडा पुलिस आरोप की जांच कर रही है।

loksabha election banner

गीडा इलाके में हुआ हमला

विकासशील इंसान पार्टी के अयोध्या मंडल के अध्यक्ष झगड़ू राम निषाद ने गीडा पुलिस को दी तहरीर में लिखा है कि 20 नवंबर 2020 को चंपा देवी पार्क में पार्टी की रैली होने वाली है।जिसके लिए वह लोग क्षेत्र में जनसंपर्क कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं के साथ जीप से गीडा क्षेत्र के सुकलडिहा टड़वा गांव गए थे। गांव के बाहर आधा दर्जन की संख्या में लाठी-डण्डा और राड लेकर खड़े युवकों ने गाड़ी पर हमला कर दिया।

एक नामजद व अन्‍य अज्ञात के विरुद्ध दी तहरीर

शीशा तोड़ने के बाद उनके साथ ही गाड़ी में बैठे तीन अन्य लोगों की पिटाई कर दी। उन्होंने निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं पर हमला करने का आरोप लगाया है। तहरीर में एक व्यक्ति को नामजद भी किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाने पर पहुंचे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष

घटना की जानकारी होने पर विकासशील इंसान पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संतोष सहनी कार्यकर्ताओं के साथ गीडा थाने पहुंच गए।आरोपितों पर कार्रवाई करने की मांग को लेकर थानेदार से उनकी नोकझोंक हुई।आरोप है कि थानेदार तहरीर नहीं ले रहे थे।बाद में अधिकारियों के निर्देश पर तहरीर तो ले ली लेकिन जांच के बाद केस दर्ज करने की बात कह लौटा दिया।

रेलवे के उपमुख्य अभियंता के मकान में चोरी

कौवाबाग रेलवे कालोनी में उपमुख्य अभियन्ता के बंद मकान का ताला तोड़कर चोर नकदी व सामान उठा ले गए।शुक्रवार की रात में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने फोन कर उन्हें घटना की जानकारी दी।शाहपुर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। आगरा के रहने वाले सन्तोष कुमार पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर में उपमुख्य अभियंता के पद पर कार्यरत है।परिवार के साथ बंगला नम्बर 117 में रहते हैं।तीन नवंबर को परिवार के साथ दीपावली मनाने परिवार के साथ अागरा चले गए।परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होने की वजह से 13 नवंबर तक छुट्टी पर थे।शुक्रवार की रात में आठ बजे बंगला की देखरेख करने वाले चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने मुख्य गेट पर लगा ताला टूटा देख उन्हें चोरी होने की जानकारी दी।उपमुख्य अभियंता संतोष कुमार ने बताया कि शनिवार को गोरखपुर पहुंचकर पुलिस को तहरीर दूंगा।क्या चोरी हुआ है यह आने के बाद ही पता चलेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.