Move to Jagran APP

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 : संवेदनशील बूथों पर तैनात होगी पैरा मिलीट्री फोर्स

निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा चुनाव की तिथियों की घोषणा के साथ ही संतकबीर नगर जनपद में प्रशासनिक मशीनरी सक्रिय हो गई। शहर और देहात में लगे नेताओं के बैनर-पोस्टर को आचार संहिता लगते ही उतरवाया जा रहा है। जिला प्रशासन पूरी तरह से तैयार है।

By Navneet Prakash TripathiEdited By: Published: Sun, 09 Jan 2022 06:50 AM (IST)Updated: Sun, 09 Jan 2022 06:50 AM (IST)
यूपी विधानसभा चुनाव 2022 : संवेदनशील बूथों पर तैनात होगी पैरा मिलीट्री फोर्स
बस्‍ती की जिलाधिकारी सौम्‍या अग्रवाल। फाइल फोटो

गोरखपुर, जागरण संवाददाता। निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा चुनाव की तिथियों की घोषणा के साथ ही संतकबीर नगर जनपद में प्रशासनिक मशीनरी सक्रिय हो गई। शहर और देहात में लगे नेताओं के बैनर-पोस्टर को आचार संहिता लगते ही उतरवाया जा रहा है। चुनाव को लेकर मतदान केंद्रों की व्यवस्था को ठीक करने के लिए जिम्मेदार जुट गए हैं। संवेदनशील बूथों पर पैरा मिलीट्री फोर्स के जवानों की निगरानी में मतदान होगा।

loksabha election banner

चुनाव तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा

आठ जनवरी की देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी दिव्या मित्तल और पुलिस अधीक्षक डा. कौस्तुभ के नेतृत्व में जनपद के सभी अधिकारी जुटे। चुनाव की तैयारियों की बिंदुवार समीक्षा की गई। डीएम ने बताया कि जनपद के तीनों विधानसभा क्षेत्र के 12 लाख 75 हजार आठ सौ 31 मतदाता तीन विधायक चुनेंगे। तीन मार्च को छठवें चरण में यहां चुनाव होगा। पुलिस और प्रशासनिक अमला चुनाव की तैयारियां पूरी कर चुका है। बूथों पर व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य चल रहा है।

संतकबीर नगर जनपद के तीन विधानसभा क्षेत्रों में यह है मतदाताओं का आंकड़ा

विधानसभा क्षेत्र 312 मेंहदावल

कुल मतदाता: 449421

पुरुष: 242726

महिला: 206669

अन्य: 26

विधानसभा क्षेत्र 313 खलीलाबाद

कुल मतदाता: 451397

पुरुष: 242409

महिला:208987

अन्य: एक

विधानसभा क्षेत्र 314 धनघटा

कुल मतदाता: 375013

पुरुष: 202236

महिला:172764

अन्य: 13

यह रहा 2017 का परिणाम

312 मेंहदावल विधानसभा

-राकेश सिंह बघेल : विधायक : दल :भाजपा : मिले 86976 मत: यह हैं वर्तमान विधायक

- अनिल त्रिपाठी: दल: बसपा : मिले 44062 मत

- जय चंद उर्फ जयराम पांडेय:दल:सपा:मिले 37557 मत

313 खलीलाबाद

-दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे: दल: भाजपा:मिले 72061 मत:यह हैं वर्तमान विधायक

-मशहूर आलम चाैधरी: दल बसपा: मिले: 56024

- डा. मो. अय्यूब: दल पीस पार्टी : मिले 42041 मत

314 धनघटा

- श्रीराम चौहान: दल: भाजपा: मिले 79572 मत: यह हैं वर्तमान विधायक

-अलगू प्रसाद चौहान:दल: सपा: 62663

-नीलमणि: दल: बसपा: 51928 मत मिले

2022 में इतने हैं मतदाता

मेंहदावल विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाता 44921, खलीलाबाद में 451397 व धनघटा में 375013 हैं। इसके पूर्व 2017 में मतदाताओं की संख्या मेंहदावल में 438106, खलीलाबाद में 426860 व धनघटा में 356538 रही। इस प्रकार जनपद में कुल 54 हजार तीन सौ 27 मतदाता बढ़े हैं।

यह है प्रशासनिक तैयारियां

मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन करने के बाद चुनाव को निष्पक्षता से पूरा करवाने के लिए पुलिस प्रशासन ने अर्द्धसैनिक बलों की मौजूदगी में चुनाव करवाने का निर्णय लिया है। एसपी डा. कौस्तुभ ने बताया कि हर संवेदनशील बूथों पर एसएसबी के जवानों की तैनात रहेंगे। बूथ स्तर पर चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित करने वाले संभावित लोगों कां शांतिभंग की आशंका में पाबंद किया गया है। डीएम दिव्या मित्तल ने कहा कि मतदान केंद्रों पर व्यवस्था वैसे तो पूरी है परंतु जो भी कमी कहीं रह गई है इसे पूरा करवाने के लिए जिम्मेदारों को लगा दिया गया है। चुनाव के लिए प्रशासन पूरी तरह से अपनी तैयारी पूरी कर चुका है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.