Move to Jagran APP

UP Elections 2022: हर वार्ड में कम से कम 150 युवाओं को साधेगा भाजयुमो

UP Vidhan Sabha Election 2022 व‍िधान सभा चुनाव में भाजपा से जुड़े संगठनों ने अपनी सक्रिसता बढ़ा दी है। अख‍िल भारतीय व‍िद्यार्थी पर‍िषद द्वारा गांव गांव में चौपाल लगाने की घोषणा के बाद भाजयुमो ने हर वार्ड में कम से कम 150 युवाओं से म‍िलने का न‍िर्णय ल‍िया है।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Published: Tue, 25 Jan 2022 11:04 AM (IST)Updated: Tue, 25 Jan 2022 11:04 AM (IST)
UP Elections 2022: हर वार्ड में कम से कम 150 युवाओं को साधेगा भाजयुमो
UP Vidhan Sabha Election 2022: भारतीय जनता युवा मोर्चा हर वार्ड में 150 युवाओं से संपर्क करेगी।

गोरखपुर, जागरण संवाददाता। भारतीय जनता युवा मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष पुरुषार्थ स‍िंह ने बताया कि मोर्चा के महानगर पदाधिकारी शहर के हर वार्ड में कम से कम 150 युवाओं से संपर्क साधेंगे। साथ ही प्रत्येक बूथ पर 20-20 की टोलियां बनाकर जनसंपर्क के लिए घर-घर जाएंगे। शहर के प्रमुख चौराहों पर कार्यकर्ता सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को पोस्टर के माध्यम से बताएंगे। क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा के बेनीगंज कार्यालय पर आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे।

loksabha election banner

योगी को र‍िकार्ड मतों से ज‍िताने का संकल्‍प

मुख्य अतिथि भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष डा. धर्मेंद्र स‍िंह ने कहा कि शहरवासियों के लिए यह गर्व की बात है कि उन्हें बतौर विधायक योगी आदित्यनाथ को चुनने का मौका मिल रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शहर की तस्वीर और तकदीर दोनों बदल दी है। भाजपा के महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री को रिकार्ड मतों से जिताने का जनता इंतजार कर रही है।

युवाओं की इसमें विशेष भूमिका होने वाली है। ऐसे में मोर्चा के कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी बढ़ जाती है। संचालन महानगर महामंत्री हर्ष श्रीवास्तव ने किया। इस दौरान भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष रणजीत राय बड़े, विश्वजीतांशु ङ्क्षसह आशु, मुकेश ङ्क्षसह, सूरज राय, पवन यादव, अंबिकेश धर दुबे, कर्मवीर ङ्क्षसह, संजू यादव, अमित नारायण, राहुल साहनी, आशीष ओझा आदि मौजूद रहे।

हर व‍िधान सभा क्षेत्र में 60 हजार लोगों से जुड़ेंगे कार्यकर्ता

उधर, भाजपा ने लोगों तक पहुंचने के ल‍िए हर विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं को कम से कम 60 हजार लोगों से सीधे जुड़ने का लक्ष्‍य रखा है। बैठक कर पार्टी के पक्ष में मतदान के लिए उन्हें तैयार करेंगे। योजना को आसानी से धरातल पर उतारा जा सके, इसके लिए मतदाताओं को छह वर्ग में विभाजित कर पार्टी से जोड़ने की खाका तैयार किया गया है। यह वर्ग हैं- युवा, महिला, एससी-एसटी, पिछड़ा, किसान और प्रबुद्ध् वर्ग। इन वर्गो के 100-100 लोगों के साथ 100 चिन्हित स्थानों पर भाजपा के कार्यकर्ता बैठक करेंगे। ऐसे में समूचे विधानसभा क्षेत्र में एक वर्ग से 10 हजार लाेगों को जोड़ने का लक्ष्य है। योजना के पूरा होने पर छह वर्ग के 60 हजार लोग भाजपा से जुड़ चुके होंगे। पार्टी का मानना है कि इन 60 हजार लोगों के जरिए 60 हजार परिवारों को आसानी से साधा जा सकेगा, यानी जीत सुनिश्चित की जा सकेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.