Move to Jagran APP

UP Chunav 2022: गांव-गांव जाएंगे, भाजपा का नाम नहीं लेंगे लेक‍िन भाजपा को ज‍िताएंगे

UP Vidhan Sabha Chunav 2022 अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने की तैयारी कर रहा है। इसके गांव-गांव चौपाल लगाकर भाजपा का बिना नाम ल‍िए भाजपा को ज‍िताने की अपील की जाएगी। पर‍िषद के कार्यकर्ताओं ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Published: Mon, 24 Jan 2022 08:50 AM (IST)Updated: Mon, 24 Jan 2022 03:24 PM (IST)
UP Chunav 2022: गांव-गांव जाएंगे, भाजपा का नाम नहीं लेंगे लेक‍िन भाजपा को ज‍िताएंगे
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने चुनाव में भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने की तैयारी शुरू कर दी है।

गोरखपुर, डा. राकेश राय। विधानसभा चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने अपनी उपस्थिति कुछ अलग ढंग से दर्ज कराने की तैयारी की है। परिषद के कार्यकर्ता लोगों के बीच जाएंगे। उन्हें मतदान का महत्व बताएंगे और उस दौरान बरती जाने वाली सतर्कता की जानकारी देंगे। इसी आधार पर कार्यकर्ता सीधे तौर पर राजनीतिक दल का नाम लिए बिना भाजपा के पक्ष में वोट मागेंगे। अपने इस कार्यक्रम को धरातल पर लाने के लिए वह गांवों और मोहल्लों में चौपाल लगाएंगे। अपने इस कार्य की शुरुआत वह एक फरवरी से करने जा रहे हैं।

prime article banner

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने चुनाव में उपस्थिति की तैयार की है योजना

परिषद ने इसके लिए बाकायदा चुनाव अभियान संचालन समिति बनाई है। समिति का गठन जिला और नगर स्तर पर किया गया है है। विद्यार्थी परिषद के गोरक्ष प्रांत के गोरखपुर, बस्ती और आजमगढ़ मंडल के प्रशासनिक जिलों में 16 सांगठनिक जिले और 152 नगर इकाइयां हैं। जिलों की संचालन समिति पांच-पांच और नगर की संचालन समिति तीन-तीन कार्यकर्ताओं की बनाई गई है। यह समिति ही गांव और शहर में चौपाल लगाया जाना सुनिश्चित करेगी। चौपाल में कार्यकर्ता सकारात्मक परिवर्तन के मतदान के महत्व को बताएंगे। साथ में यह भी बताएंगे कि मतदान के दौरान मतदाताओं को किन-किन बातों का ध्यान रखना होगा। मतदाताओं से अपील करेंगे कि वह मत डालने से पहले पार्टी की विचारधारा और समाज व राष्ट्र के लिए उसकी उपयोगिता पर जरूर गौर करें। जाति, वर्ग, समुदाय व क्षेत्र को मतदान का आधार हरगिज न बनाएं। अभियान में विद्यार्थी परिषद का फोकस विशेषकर युवा मतदाताओं होंगे। उनका लक्ष्य युवाओं का शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित कराना होगा।

भाजपा की तर्ज पर विस्तारक मनोनीत कर रही एबीवीपी

मतदाताओं को जागरूक करने के इस अभियान में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भी भाजपा की तर्ज पर सभी विधानसभा क्षेत्रों अपने विस्तारक बना रही है। विस्तारकों का चयन पूर्व कार्यकर्ताओं में से किया जा रहा है। ये विस्तारक एक फरवरी से चुनाव तक अपने घर-परिवार से दूर रहकर अपने लिए संगठन द्वारा निर्धारित विधानसभा क्षेत्र में निवास करेंगे और चुनावी दृष्टि से संगठन के क्रिया-कलाप में सहयोग करेंगे, साथ ही कार्यकर्ताओं की मानिटिरिंग भी करेंगे।

वर्चुअल माध्यम पर भी रहेगा जोर

कोरोना संक्रमण और कोविड प्रोटोकाल काे ध्यान रखते हुए अपने चुनावी अभियान में विद्यार्थी परिषद का जोर वर्चुअल माध्यमों पर है। इंटरनेट मीडिया के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचने के लिए भी संगठन ने पुख्ता योजना बनाई है। इसके लिए परिषद के आइटी कार्यकर्ता आकर्षक पोस्टर, ग्राफिक्स, कंटेंट राइटिंग तैयार कर रहे हैं। उसे जल्द इंटरनेट मीडिया के माध्यम से प्रसारित किया जाएगा। अभियान को सफल बनाने के लिए प्रांत से लेकर नगर स्तर पर समय-समय पर जो बैठकें आयोजित की जाएंगी, उसे भी वर्चुअल माध्यम से आयोजित किया जाएगा। एक फरवरी से इस कार्य को भी गति प्रदान करने की संगठन की योजना है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.